फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में जांच से घबराए हाउसिंग फॉर ऑल के हितग्राही, किराए से दिए मकान करा रहे खाली,10% मकान किराए पर

Thu, 01 May 2025 07:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम से आवंटित किए गए मकान को लोग किराए पर दे रखे हैं। कई मकान बेच भी दिए गए हैं। ऐसे में राजधानी में झुग्गियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी तक सर्वे में करीब 10 फीसदी मकान किराए पर चढ़े पाए गए।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम से आवंटित किए गए मकान को लोग किराए पर दे रखे हैं। कई मकान बेच भी दिए गए हैं। ऐसे में राजधानी में झुग्गियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम सभी मकानों का सर्वे कर रही है। अभी तक सर्वे में करीब 10 परसेंट मकान किराए पर चढ़े पाए गए। वहीं कई मकानों को बेच दिया गया है साथ ही कुछ मकानों पर अवैध कब्जा भी चल रहा है। जानकारी के अनुसार जांच कमेटी के पहुंचने से पहले अब हाउसिंग फॉर ऑल के हितग्राही अपने किराएदार को हटाने में जुट गए हैं ताकि उनका मकान बचा रहे। 
विज्ञापन



दक्षिण पश्चिम विधानसभा में हो रहा सर्वे
जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र पर केंद्रित सर्वेक्षण में पता चला है कि कम से कम 10 लाभार्थियों ने अवैध रूप से अपने फ्लैट बेचे हैं, जबकि 25 पर किराएदारों का कब्जा है। एक फ्लैट पर अवैध अतिक्रमण भी पाया गया है। अब तक, अधिकारियों ने अकेले टीटी नगर में 300 फ्लैटों का सर्वेक्षण किया है। सर्वेक्षण सोमवार को अंबेडकर नगर के ए ब्लॉक में शुरू हुआ और मई के अंत तक अगले 25 दिनों तक जारी रहेगा। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि नियमों के अनुसार हस्तांतरण पर रोक के बावजूद उन 10 फ्लैटों को उचित रजिस्ट्री के साथ कैसे बेचा गया। सर्वेक्षण की अंतिम रिपोर्ट, जो अन्य मामलों को उजागर करेगी, आगे की कार्रवाई का आधार बनेगी, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवास योजना का लाभ केवल सही लाभार्थियों तक पहुंचे। 

यह भी पढ़ें-गुजरात के बाद आएगी एमपी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की लिस्ट, खाली जिलों में एक सप्ताह में होगी घोषणा
विज्ञापन


हितग्राहियों का रद्द होगा आवंटन 
टीटी नगर की एसडीएम अर्चना रावत शर्मा ने बताया कि सर्वेक्षण का उद्देश्य यह सत्यापित करना है कि आवंटित फ्लैटों में मूल लाभार्थी रह रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि किराएदार, रिश्तेदार या कोई अनधिकृत व्यक्ति पाया जाता है, तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। शर्मा ने कहा कि बिक्री में मदद करने वाले दलालों सहित सभी शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार झुग्गियां बढ़ रही है जबकि शहर में झुग्गी वासियों को मकान आवंटित किए गए हैं। यही जांचने के लिए यह सर्वे कराया जा रहा है कि कितने ऐसे लोग हैं जो झुग्गियों में भी रह रहे हैं और मकान किराए पर चढ़ा कर रखा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-जातिगत जनगणना को लेकर MP कांग्रेस चलाएगी अभियान,पटवारी बोले-भोपाल में होगी बड़ी रैली,आएंगे राहुल गांधी

प्राइम लोकेशन मकान, अपात्र लोगों ने भी लिए
जानकारी के अनुसार हाउसिंग फॉर ऑल के कुछ प्रोजेक्ट प्राइम लोकेशन जैसे माता मंदिर चौराहे के पास, 12 नंबर चौराहे के पास बनाए गए हैं जो की राजधानी का प्राइम लोकेशन माना जाता है यहां पर मकान का अच्छा खासा किराया मिलता है। यही वजह है कि कई अपात्र लोग भी हाउसिंग फॉर ऑल स्कीम में मकान खरीद कर किराए पर चढ़ा कर रखा है। जांच में ये भी सामने आया है कि कई मकानों पर ताले लगे हैं जिन पर कोई नहीं रह रहा है, ऐसे मकानों की भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें