फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: राजधानी भोपाल में हिंदू संगठनों का बड़ा दावा, हिंदुओं का हो रहा पलायन, बाणगंगा इलाके में किया प्रदर्शन

Thu, 24 Jul 2025 08:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों द्वारा बड़ा आरोप लगाया गया है। बाणगंगा इलाके में हिंदू परिवारों के पलायन का दावा किया जा रहा है। स्थानीय हिंदू परिवारों का आरोप है कि मुस्लिम अराजक तत्व उन्हें परेशान कर रहे हैं। जिससे वे मोहल्ला छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। इस जानकारी के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने बाणगंगा इलाके में धरना-प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों द्वारा बड़ा आरोप लगाया गया है। भोपाल के बाणगंगा इलाके में हिंदू परिवारों के पलायन का दावा किया जा रहा है। स्थानीय हिंदू परिवारों का आरोप है कि मुस्लिम अराजक तत्व उन्हें परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि प्रेम नगर में मुस्लिम समुदाय के लोग हिंदुओं के घरों के सामने गाली-गलौज, हंगामा और तलवारबाजी की जा रही है, जिससे वे मोहल्ला छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। इस जानकारी के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने बाणगंगा इलाके में धरना-प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन




मुस्लिमों से परेशान होकर यह मकान हम बेच रहे हैं
संस्कृति बचाओ मंच से जुड़े चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि बाणगंगा क्षेत्र में हिंदू समाज के घरों में मुस्लिम समुदाय के गुंडों द्वारा आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ ओर तलवारें लेकर डराने धमकाने से परेशान होकर हिन्दू परिवार पलायन करने को मजबूर हो गए और घरों के बाहर उन्होंने पोस्टर चिपका दिए कि मुस्लिमों से परेशान होकर यह मकान हम बेच रहे है।
विज्ञापन





कड़ी कार्रवाई की मांग
चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि बाणगंगा क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक द्वारा दुआ के घर नामक मोहल्ले में गुंडागर्दी की जा रही थी। उसने हिंदू परिवारों को इस कदर परेशान किया कि वे पलायन करने पर मजबूर हो गए।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-भोपाल में ई-रिक्शा चालकों के समर्थन में उतरी आम आदमी पार्टी, चालकों के साथ निकाली रैली, लगा जाम


गुंडागर्दी और आतंक बढ़ा
उनका कहना है कि जहां भी मुस्लिम आबादी 15% से अधिक हुई है, वहां गुंडागर्दी और आतंक बढ़ गया है।उधर, पुलिस ने बताया कि इलाके में परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों को केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जा चुका है।


यह भी पढ़ें-CM डॉ.यादव की बड़ी घोषणा-सरकार उद्योगों में काम करने वाले श्रमिक भाइयों को भी अब 5000 रुपये प्रतिमाह देंगी


पलायन नहीं, गुंडों का होगा बहिष्कार
मौके पर पहुंचे हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “बाणगंगा से हिंदू समाज के पलायन की जो खबरें सामने आई हैं, वह चिंताजनक हैं। प्रशासन को चाहिए कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे और उन्हें जेल भेजे। हिंदू समाज यहां से किसी भी सूरत में पलायन नहीं करेगा। उल्टा, जिनकी वजह से हिंदू परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हीं का यहां से पलायन कराया जाएगा। यह जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की है कि वे ऐसे तत्वों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें