फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी-पानी भोपाल: बारिश के बाद जलभराव से राजधानी के हालात बिगड़े, जनजीवन प्रभावित, कई रास्ते हुए बंद; तस्वीरें

Mon, 10 Aug 2026 01:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Heavy Rain: राजधानी भोपाल में तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर की कई सड़कें और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं, घरों में पानी घुस गया और कई मार्ग बंद रहे। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी हालात बिगड़े।

विज्ञापन
राजधानी भोपाल में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में सक्रिय मजबूत बारिश प्रणाली के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 7 इंच बारिश भोपाल में दर्ज की गई। इसके अलावा नर्मदापुरम में 5 इंच, रायसेन में 4.9 इंच, राजगढ़ और शाजापुर में 4.5 इंच तथा सीहोर में 4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश से भोपाल के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, वहीं डैम और अन्य जलस्रोतों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन



 

बारिश का असर कई जिलों में जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। सीहोर में कई मार्ग बंद हैं और कई मकानों में पानी घुस गया है। ब्यावरा के रेलवे अंडरपास में पानी भरने से करीब 25 गांवों का संपर्क टूट गया। भोपाल-बैरसिया मार्ग पर ईंटखेड़ी पुल के ऊपर पानी आने से आवागमन रोकना पड़ा, जबकि बैरसिया क्षेत्र की कई नदियां और नाले उफान पर हैं। मंडला में नर्मदा का जलस्तर घटने के बावजूद छोटा पुल अब भी डूबा हुआ है।

NHAI के अधिकारियों की उदासीनता और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जेल रोड स्थित वार्ड-75 की कंफर्ट ग्रीन कॉलोनी के सामने सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जलभराव के चलते स्थानीय रहवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि कुछ देर और बारिश हुई तो सड़क पूरी तरह पानी में डूब जाएगी और वहां केवल तालाब ही नजर आएगा
विज्ञापन

मंत्री विश्वास सारंग ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्य तेज करने, राहत सामग्री उपलब्ध कराने और नाले-नालियों की सफाई के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश से आमजन की मुश्किलें बढ़ी हैं, हालांकि किसानों को इससे खरीफ फसलों के लिए लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें