फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: हमीदिया में 7 करोड़ 17 लाख से लगेगी अत्याधुनिक कैथलैब मशीन,मेडिकल छात्रों मिलेगी स्टेट ऑफ आर्ट शिक्षा

Fri, 07 Feb 2025 09:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत की अत्याधुनिक कैथलैब मशीन क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी है। हृदय रोगियों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा छात्रों को मिलेगी स्टेट ऑफ़ आर्ट शिक्षा।
 
विज्ञापन
हमीदिया अस्पताल भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक कैथ लैब मशीन लगाई जाएगी। अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत की अत्याधुनिक कैथलैब मशीन क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा शिक्षा को उन्नत स्तर पर पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस मशीन से हृदय रोगियों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी साथ ही गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
विज्ञापन


जटिल हृदय रोगों के उपचार को सरल बनाएगी
डीन जीएमसी भोपाल प्रो. डॉ. कविता सिंह ने बताया कि यह मशीन हृदय रोग उपचार में नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देगी और जटिल हृदय रोगों के इंटरवेंशनल उपचार को सरल बनाएगी। इसके साथ ही मेडिकल छात्रों, पीजी विद्यार्थियों और सुपर स्पेशियलिटी कोर्स (डीएम) करने वाले छात्रों को अत्याधुनिक उपकरणों पर प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनके कौशल में व्यापक सुधार होगा। उन्नत उपकरणों और आधुनिक मशीनों के माध्यम से टेस्टिंग, ट्रेनिंग और ट्रीटमेंट तीनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें