फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर राजधानी में भव्य आतिशबाजी, रोशन हुआ रोशनपुरा चौराहा

Mon, 08 Apr 2024 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

नववर्ष की पूर्व संध्या पर भोपाल के रौशनपुरा चौराहे पर भव्य आतिशबाजी कर नूतन वर्ष का अभिनंदन किया गया। आतिशबाजी में पूरा रोशनपुरा चौराहा रोशनी से जगमग हो गया।
विज्ञापन
भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर की गई आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में सोमवार को हिन्दू नववर्ष की धूम जारी हो गई है। पूरे देश में हिन्दू नववर्ष हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। देशभर में हिन्दू समाज विभिन्न आयोजन के माध्यम से नए वर्ष का उत्सव मनाता है। भोपाल की संस्था कर्मश्री द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष को विशेष बनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को कर्मश्री के अध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर भोपाल के रौशनपुरा चौराहे पर भव्य आतिशबाजी कर नूतन वर्ष का अभिनंदन किया। आतिशबाजी में पूरा रोशनपुरा चौराहा रोशनी से जगमग हो गया। इस दौरान भोपाल के सैकड़ों नागरिकों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए नए साल का उत्सव मनाया। नववर्ष की प्रथम संध्या पर भी कर्मश्री द्वारा मालवीय नगर स्थित युवा सदन पर प्रभु रामलला की महाआरती का आयोजन रखा गया है। जहां शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ अन्य नागरिक सम्मिलित होंगे। गौरतलब है कि पिछले दो दशकों से विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में कर्मश्री संस्था द्वारा हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है। इसी श्रंखला में आतिशबाजी और महाआरती का आयोजन रखा गया। 

इस वर्ष उत्सव और भी विशेष
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू नववर्ष, सनातन संस्कृति के शंखनाद का महापर्व है। यह वह शुभ दिन है जब स्वस्तिवाचन के मंत्रोच्चार के साथ हम नव वर्ष में प्रवेश करते हैं, और देश व समाज के साथ सम्पूर्ण विश्व के मंगल की कामना करते हैं। हमारे लोक जीवन में यह दिन सदैव से ही एक उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। इस वर्ष यह उत्सव और भी विशेष है। हमारे रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। रामलला विराजमान के बाद यह पहला अवसर है जब हम हिन्दू नववर्ष मनाएंगे इसलिए इस नववर्ष को राममय बनाने के लिए विक्रम संवत 2081 की पहली संध्या पर श्री रामलला की भव्य महाआरती की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पर्व नई पीढ़ी में संस्कारों के संप्रेषण का भी अवसर है, आधुनिकता के अंधानुकरण में जब नई पीढ़ी अपने सनातन धर्म और परंपरा के विषय में नहीं जान पा रही है तब यह अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम सभी हिंदू नववर्ष के आरंभ दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाएं ताकि हमारी परंपरा में निहित आध्यात्मिक और मनोवैज्ञानिक संस्कार नई पीढ़ी को मिले। इसी उद्देश्य से हमारी संस्था कर्मश्री द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल आतिशबाजी का आयोजन किया गया। कल महाआरती है, सभी पधारे और हिन्दू अस्मिता के उत्सव को धूमधाम से मनाएं। 

घंटेभर चली आतिशबाजी ने जगमग हुआ रोशनपुरा
कार्यक्रम में शामिल लोग रंग-बिरंगी आतिशबाजी का आनंद लेते हुए नववर्ष के उत्साह में झूमते दिखे। इस दौरान आतिशबाज कलाकारों द्वारा आतिशबाजी के माध्यम से लक्ष्मण झूला, उगता सूरज, स्वचलित चरखा, झरना, मोर पंखी, स्वागत बोर्ड आदि के स्वरूप बनाकर प्रदर्शन किया गया। भोपाल में यह अपने तरह का अनूठा आयोजन है, जिसका आनंद उपस्थित हर व्यक्ति ने उठाया। 

प्रभु रामलला की महाआरती
मंगलवार को मालवीय नगर स्थित युवा सदन पर प्रभु श्री रामलला की महाआरती का आयोजन रखा गया है। इस महाआरती में भोपाल के संत महात्माओं के साथ बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे। महाआरती शाम 6 बजे प्रारंभ होगी, जिसके बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें