फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह धूमधाम से हो रही गणेश प्रतिमाओं की स्थापना, 250 जगह बड़ी झांकिया

Wed, 27 Aug 2025 06:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में गणेश उत्सव के अवसर पर जगह-जगह प्रतिमाओं को स्थापित किया जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। शहर में सैकड़ो मूर्ति पंडाल और दुकानों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा हुआ है। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी परिवार के साथ  गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
गणेश मूर्ती ले जाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में गणेश उत्सव के अवसर पर जगह-जगह प्रतिमाओं को स्थापित किया जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। शहर में सैकड़ो मूर्ति पंडाल और दुकानों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा हुआ है। भक्त 2 फीट से लेकर 12 फीट तक की प्रतिमाओं को ढोल नगाड़ों के साथ ले जा रहे हैं। खास बात यह है कि विद्यार्थियों में भी गणेश उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विद्यार्थी धूमधाम से गणेश उत्सव मना रहे हैं। यहां के विद्यार्थी ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा के आगमन का स्वागत करते दिखे। इधर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह हर साल की भांति इस वर्ष भी अपने परिवार के साथ माता मंदिर के पास गणेश प्रतिमा लेने पहुंचे। भाजपा और कांग्रेस कार्यालय में भी गणेश जी की स्थाना की गई। 
विज्ञापन




भोपाल में चार हाजर जगह विराजेंगे श्रीगणेश
भोपाल में करीब 4000 जगहों पर श्रीगणेश विराजेंगे। इनमें से 250 बड़ी झांकियां होंगी। वहीं, घरों में भी गणेशजी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।जिला प्रशान के निर्देश परबड़े पंडालों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं, नगर निगम हर झांकी से रोजाना निर्माल्य यानी, पूजन सामग्री इकट्ठा करेगा। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज पर संकट! बजाज आलियांज और केयर हेल्थ इंश्योरेंस ग्राहकों की बढ़ी मुश्किले

शहर के इन क्षेत्रों में बढ़ी भीड़
भोपाल में शहर में 200 से अधिक स्थानों पर बाजार लगे। जहां से भक्त मूर्तियां अपने घर लेकर पहुंचे। मूर्तियों के साथ लड्डू, फल, हार-फूल, नारियल की बिक्री भी बढ़ गई हैं।न्यू मार्केट, चौक, जुमेराती, करोंद, कोलार रोड, अटल पथ, रोशनपुरा, 10 नंबर मार्केट, नेहरू नगर, जवाहर चौक में सजी दुकानों पर गणपति बप्पा की मूर्तियों को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-नर्सिंग कॉलेजों पर फिर उठे सवाल, कांग्रेस का आरोप 13 सरकारी नर्सिंग कॉलेज में नियम अनुसार फैकल्टी नहीं
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें