फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: चैनल गैट गिरने से पांच साल की मासूम की मौके पर मौत, रातीबड़ इलाके के फार्म हाउस में हुआ हादसा

Wed, 23 Oct 2024 02:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में दर्दनाक हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। चैनल गेट बच्ची पर गिर पड़ा। बच्ची को जैसे-तैसे निकाला और अस्पताल ले गए, पर उसे बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन
भोपाल में एक बच्ची की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां चैनल गेट खोलने गई इसी दौरान पांच साल की बेटी पीछे-पीछे आ गई। खोलते वक्त चैनल गेट उखड़ गया तथा सीधे मासूम पर जा गिरा। चैनल गेट के नीचे मासूम बुरी तरह से दब गई। मशक्कत के बाद उसे वहां से निकाला गया तथा परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की  सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि  लखन कुशवाहा अशोक नगर के चंदेरी के पास के रहने वाला है। वह यहां पर रातीबड़ इलाके के कुशलपुरा गांव में एक फॉर्महाउस में चौकीदारी करता है। इसी जगह पर वह परिवार के साथ रहता भी है। मंगलवार को लखन की पत्नी चेनल गेट लगाने के लिए गई थी। इसी दौरान उसकी पांच साल की बेटी वेदांशी भी पीछे-पीछे आ गई। उसने बेटी पर ध्यान नहीं दिया। इधर खोलते वक्त चैनल गेट उखडक़र गिर गया। लोहे का गेट देवांशी पर आकर गिरा जिसके कारण वह उसके नीचे आ दबी। उसे सिर में गंभीर चोट आई थी। देवांशी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें