फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: जीतू पटवारी की नई टीम की पहली बैठक 21 और 22 नवंबर को, सभी दिग्गज रहेंगे मौजूद, आगे की बनेगी रणनीति

Fri, 15 Nov 2024 06:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी कांग्रेस संगठ को मजबूत करने और आगे की रणनीति तैयार करने के लिए दो दिन 21 और 22 नवंबर को भोपाल में बैठक करेगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ समेत सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में दो सीटों पर उप चुनाव के बाद एमपी कांग्रेस एक बार फिर से संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। हालही में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी के बाद बगावत भी देखने को मिली थी। अब सभी नेताओं को एक मंच पर लाने और आगे की रणनीति तैयार करने के लिए दो 21 और 22 नवंबर को राजधानी भोपाल में बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ समेत सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन



दो दिन ऐसे चलेंगी बैठकें
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि गुरूवार, 21 नवम्बर 2024 को सुबह 10 से कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों की बैठक रखी गई। बैठक में समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। वहीं 21 नवम्बर को ही दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों, स्थाई आमंत्रित सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की उपस्थिति में आहूत की गई है। सिंह ने बताया कि दूसरे दिन शुक्रवार, 22 नवम्बर को सुबह 10 बजे से प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यसमिति के सदस्य जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और संयुक्त सचिवों की अनिवार्य बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में रखी गई है। इस बैठक में भी भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की उपस्थिति रहेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें