फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल के कलियासोत डैम के पास वाल्मी पहाड़ी में लगी आग, दूसरे दिन तक धधकी, 13 एकड़ में हजारों पेड़ जले

Fri, 25 Apr 2025 08:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कलियासोत डैम के पास वाल्मी पहाड़ी में गुरुवार शाम को लगी आग शुक्रवार तक धधकती रही। आग ने 13 एकड़ की पहाड़ी को चपेट में ले लिया था। आग की लपटें वाल्मी स्थित सरकारी आवासों तक पहुंच गईं। इस कारण 8 घरों को खाली कराना पड़ा था।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के कलियासोत डैम के पास वाल्मी पहाड़ी में गुरुवार शाम को लगी आग शुक्रवार तक धधकती रही। हालांकि देर रात तेज आग पर काबू पा लिया गया था। हल्की आग दूसरो दिन तक जलती रही। आग ने 13 एकड़ की पहाड़ी को चपेट में ले लिया था। आग की लपटें वाल्मी स्थित सरकारी आवासों तक पहुंच गईं। इस कारण 8 घरों को खाली कराना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे 6 से 7 जगहों से धुआं निकल रहा था। दमकल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह समप्ता किया। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग का खतरा नहीं है। आग लगने के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डीएफओ लोकप्रिय भारती, नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण, एसडीएम रविशंकर राय भी पहुंचे थे।
विज्ञापन



आग पर काबू पाने में लगा काफी समय
कलियासोत पहाड़ी पर आग की लपटें और धुआं उठता देख राहगीरों ने फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। पेड़-पौधे, झाड़ियां और ऊबड़-खाबड़ रास्ता होने की वजह से आग जल्दी काबू में नहीं आई। आग बुझाने के दौरान कुछ कर्मचारियों के मामूली रूप से झुलसने की भी खबर है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आज 15 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट, कल से 2 दिन कुछ जिलों में बारिश की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास रहने वाले लोग भी आग बुझाने में जुटे
बाघ मित्र राशिद नूर ने बताया कि पूरा इलाका 13 एकड़ में फैला है। आसपास रहने वाले लोग भी आग बुझाने में जुटे हैं। जिस जगह पर आग लगी, वहां पर टाइगर का मूवमेंट भी रहता है। कलियासोत नदी किनारे ही कई बार टाइगर का मूवमेंट भी देखा जा चुका है। डीएफओ भारती आग बुझाने के लिए खुद जंगल में कर्मचारियों के साथ उतर गए। उन्होंने बताया कि आग काबू में आ गई है। वन विभाग के रेंजर शिवपाल पिपरदे ने कहा, रात 12 बजे तक आग काफी हद तक काबू में आ गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें