फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: हमीदिया अस्पताल के विशेषज्ञ मरीजों को फोन पर देंगे परामर्श, अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेंटर शुरू

Thu, 05 Jun 2025 06:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अब छोटी बीमारियां होने पर मरीजों को राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में लाइन लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें घर बैठे हमीदिया के विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श फोन पर मिल पाएगा। हमीदिया में टेलीमेडिसिन सेंटर शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
टेलीमेडिसिन सेंटर शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब छोटी बीमारियां होने पर मरीजों को राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में लाइन लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें घर बैठे हमीदिया के विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श फोन पर मिल पाएगा। हमीदिया में टेलीमेडिसिन सेंटर शुरू किया गया है। इस केंद्र से मरीजों को घर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श मिल पाएगा। टेलीमेडिसिन सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ेगी। इस नवाचार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा बेहतर इलाज एवं परामर्श प्राप्त होगा। पहले चरण में हमीदिया अस्पताल के तीन विभागों को 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से जोड़ा गया है।
विज्ञापन



जाने कैसे मिलेगी यह सुविधा 
1- डॉक्टरों की एक टीम हर दिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक इस टेलीमेडिसिन सेंटर में मौजूद रहेगी।
2- गांधी मेडिकल कॉलेज से तीन जिलों के 43 PHC जोड़े गए हैं। इन PHC से ही मरीज वीडियो कॉल पर मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों से बात कर पाएंगे।
3- मरीज की जांच रिपोर्ट को स्कैनर से स्कैन करके तुरंत भोपाल के डॉक्टरों तक भेजा जाएगा, जो उनकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखेगी।
4- डॉक्टर वीडियो कॉल पर ही मरीज की बीमारी देखकर एक क्लिक में दवा की पर्ची बना देंगे। यह पर्ची तुरंत PHC पर प्रिंट होकर निकल जाएगी और मरीज को वहीं से दवाएं भी मिल जाएंगी।
विज्ञापन

5- अगर किसी मरीज की हालत ज्यादा गंभीर लगती है, तो विशेषज्ञ डॉक्टर तुरंत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर खास सलाह देंगे। अगर ज़रूरत पड़ी, तो मरीज को बड़े अस्पताल (जैसे गांधी मेडिकल कॉलेज) में भेजने की सलाह भी दी जाएगी।

एक मरीज पर चिकित्सकों में मिलेगा 50 रुपए 
हर बार जब कोई विशेषज्ञ डॉक्टर टेली-कंसलटेशन देगा, तो उसे 50 रुपए मिलेंगे। इससे ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर इसमें शामिल होंगे। PHC पर बैठे डॉक्टर को, अगर वे महीने में 25 मरीजों को टेली-कंसलटेशन दिलवाते हैं, तो उन्हें 600 रुपए का अलग से मानदेय दिया जाएगा।



ई-संजीवनी पोर्टल प्रारंभ किया गया
टेलीमेडिसिन सेंटर का लोकार्पण करने पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के टेलीफोन के माध्यम से विस्तार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल प्रारंभ किया गया है। इस पोर्टल के द्वारा मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से घर बैठे नि:शुल्क परामर्श ले सकते है। टेलीमेडिसिन सेवा से मरीजों की रेफरल संख्या भी कम होगी, जिससे मेडिकल कॉलेजों और जिला चिकित्सालयों में दबाव कम होगा। मरीजों को घर बैठे विशेषज्ञों से उपचार सुविधा मिलेगी।  

यह भी पढ़ें-ईद उल अजहा पर तय जगह पर हो कुर्बानी, सोशल मीडिया पर न डालें वीडियो, वक्फ बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी


जल्द पूरी होगी मेडिकल स्टाफ की कमी पूरी
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों, मेडिकल स्टॉफ की भर्ती की जा रही है। जिससे मेडिकल स्टॉफ की कमी की पूर्ति होगी। इन विशेषज्ञों की तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों में की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि किसी समस्या के जड़ से समाधान के लिए जिद और जुनून की आवश्यकता है। टेलिमेडिसिन सेवा तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यह सेवा स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि इस सेवा का प्रभावी तरीके के क्रियान्वयन किया जाए। टेलीमेडिसिन सेवा से जुड़े विशेषज्ञ प्रोफेसर्स और डॉक्टर्स प्रत्येक मरीज को बेयह भी पढ़ें-हतर से बेहतर इलाज प्रदान करें। इस सेवा का व्यापक प्रचार करें जिससे कि प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस सुविधा का ज्यादा के ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा आरोपी,RPF ने रंगे हाथों पकड़ा,ट्रेनों में मोबाइल चोर सक्रिय


तीन जिलों के मरीजों को मिलेगी सुविधा
सेंटर की शुरुआत अभी 3 विभागों से की गई हैं। जिसमें गायनोकोलॉजी (स्त्री रोग) के 7 चिकित्सक, पीडियाट्रिक (बच्चों के रोग) के 8 चिकित्सक और मेडिसिन विभाग के 11 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह विशेषज्ञ 3 जिलों (भोपाल, सिहोर और हरदा) के 43 पीएचसी में आने वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर रोजाना एक घंटे सेवाएं देंगे। गुरुवार को पहले दिन 7 मरीजों को परामर्श दिया गया। जिसमें 3 भोपाल, 3 सिहोर और 1 हरदा जिले का मरीज शामिल रहा।


अस्पताल परिसर के जर्जर भवनों का किया जाएगा रिनोवेशन 
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हमीदिया चिकित्सालय 70 वर्षों के अधिक समय से प्रदेश के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। यहां की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल कैंपस में जर्जर भवनों का रिनोवेशन किया जायेगा। उन्होंने कमला नेहरू हॉस्पिटल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में परिवर्तित करने की बात भी कही। इस दौरान उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने टेलीमेडिसिन हब रूम से सीहोर के मरीज और चिकित्सकों से चर्चा की। उन्होंने प्रेरणा सेवा ट्रस्ट द्वारा हॉस्पिटल को भेंट किए गए ई-रिक्शा का लोकार्पण किया। उन्होंने हॉस्पिटल में स्थापित बेबी फीडिंग रूम का लोकार्पण भी किया। थैलेसीमिया डे केयर सेंटर के बच्चों ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें