फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: सभी न्यायालयों में अंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग,ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में मूर्ति स्थापना पर विवाद

Mon, 26 May 2025 05:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के नेता दामोदर सिंह यादव ने कहा है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति हाईकोर्ट परिसर में लगाकर रहेंगे। यादव ने मांग की है कि देशभर के सभी न्यायालय परिसरों में मूर्ति लगाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर उपजे विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के वरिष्ठ नेता दामोदर सिंह यादव ने दो टूक कहा है कि "बाबा साहब की मूर्ति हाईकोर्ट परिसर में लगाकर रहेंगे। यादव ने मांग की है कि देशभर के सभी न्यायालय परिसरों में बाबा साहब की मूर्ति लगाई जानी चाहिए। यह सिर्फ मूर्ति नहीं, बल्कि न्याय, समानता और संविधान के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है।
विज्ञापन



कोर्ट धार्मिक ग्रंथों से नहीं, संविधान से चलता है
यादव ने भोपाल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि संविधान रचयिता की मूर्ति का विरोध, आज भी समाज में मौजूद जातिगत भेदभाव और मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब मूर्ति और उसका चबूतरा पूरी तरह से तैयार हो चुका था, तब ग्वालियर बार एसोसिएशन द्वारा विरोध किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। "कोर्ट धार्मिक ग्रंथों से नहीं, भारतीय संविधान से चलता है। अगर उस संविधान को लिखने वाले बाबा साहब की प्रतिमा अदालत में नहीं लगेगी, तो किसकी लगेगी?" यादव ने सवाल उठाया।

CJI, CM और राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग
दामोदर यादव ने बताया कि इस विषय में उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वर्ग संघर्ष में बदलने से पहले प्रशासन को हस्तक्षेप कर मूर्ति की स्थापना सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे समाज में शांति बनी रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-उप-राष्ट्रपति धनखड़ आज करेंगे कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ, नरसिंहपुर में तीन दिवसीय आयोजन
कांग्रेस पर दिखावे का आरोप
यादव ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जी सामाजिक न्याय और बाबा साहब की बात तो करते हैं, लेकिन जब असली सम्मान देने का समय आता है, तो कांग्रेस के नेता सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रह जाते हैं। इससे यह सिद्ध होता है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सामंतशाही मानसिकता से संचालित हो रही है।"

2 जून को बड़ा प्रदर्शन, चंद्रशेखर आज़ाद भी होंगे शामिल
यादव ने ऐलान किया कि वह स्वयं 2 जून को ग्वालियर पहुंचेंगे। इस दिन संभाग के सभी जिलों से कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही नगीना से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद भी ग्वालियर आएंगे और आंदोलन को गति देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-नौतपा के दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश का बदला रहेगा मौसम, प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट


जातिगत हमला, संविधान विरोध और सामाजिक चेतना
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ग्वालियर में बाबा साहब की मूर्ति लगाने के समर्थन में खड़े अंबेडकरवादी कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से ऊँची जातियों से जुड़े वकीलों द्वारा हमला किया गया था। इस घटना की निंदा करते हुए यादव ने इसे 'कायराना हरकत' बताते हुए चेतावनी दी कि संविधान विरोधी ताकतों को अब चुपचाप देखने का समय नहीं रहा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें