मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा। ग्वालियर में दिन का तापमान 33 डिग्री से ज्यादा रहा वहीं पचमढ़ी का तापमान 10.6 डिग्री तक लुढ़क गया। भोपाल में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, AQI 361 तक पहुंचा गया है। अधिकारियों का कहना है पराली जालाने से AQI बढ़ा।
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जहां एक तरफ रातें सर्द हो रही है पचमढ़ी का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया वहीं वही ग्वालियर और खजुराहो में दिन का तापमान तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कड़ाके की ठंड के लिए अभी कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा। इधर राजधानी भोपाल में जहां तापमान में गिरावट आ रही है वहीं प्रदूषण भी तेजी से फैल रहा है सोमवार को भोपाल का AQI 361 तक पहुंच गया। जो की चिंता का विषय बना हुआ है। इधर मौसम विभाग के कहना है अगले सप्ताह रात में सर्दी बढ़ सकती है। जबकि नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
पचमढ़ी का एक दिन में दो डिग्री तापमान गिरा
प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी नवंबर में सबसे ठंडा बना हुआ है। खास बातें है कि यहां तापमान में काफी उतार-चढ़ाव चल रहा है एक ही दिन में दो डिग्री तापमान गिर गया जहां शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को 12.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था वहीं रविवार-सोमवार की रात को 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यहां दिन हो या रात, टेम्परेचरमें गिरावट देखने को मिल रही है। दिन के तापमान की बात करें तो सोमवार को पचमढ़ी में यह 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है।
अधिकारी बोले किसानों द्वारा पराली जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि भोपाल क्षेत्र के आस-पास खेती की भूमि ज्यादा है। किसानो द्वारा पराली जलाए जाने की वजह से एक्यूआई बढ़ा हुआ किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। भोपाल में प्रदूषण का स्तर बढ़ने का दूसरा कारण गाड़ियों के धूंआ, कई अन्य तरह के धुएं है। जिसे नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम चलाया जा रहा। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में ठंड शुरू होती है और मौशम शुष्क रहती है प्रदूषण ऊपर की ओर नहीं बढ़ता है। बृजेश मिश्रा ने बताया कि जैसे-जैसे ओस बढ़ेगी या हल्की बारिश हो जाएगी प्रदूषण कम हो जाएगा।
विज्ञापन
भोपाल का एक्यूआई स्तर
राजधानी में सोमवार को मंडीदीप क्षेत्र का एक्यूआई 361 तक पहुंच गया। वहीं टीटी नगर में एक्यूआई 307, अरेरा कॉलोनी में 311 और पुराने शहर 305 दर्ज किया गया है। यह स्थिति पुअर श्रेणी में आती है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।बता दें कि पराली जलाने की वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया है।