फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: राजधानी के आठ स्थानों पर बने थे नाबालिग बच्चों के वीडियो, केंद्रीय एजेंसी के पत्र पर केस दर्ज

Thu, 30 Oct 2025 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कंपनियों ने बताया था कि इस अश्लील वीडियो में नाबालिग हैं। वह वीडियो जिस पते और जिन नंबरों से बने उसकी भी जानकारी जांच एजेंसियों के साथ साझा की गई।  क्राइम ब्रांच की जांच के बाद मंगलवारा, मिसरोद, कोतवाली, पिपलानी, अशोका गार्डन, बिलखिरिया, अयोध्या नगर और टीटी नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के आठ स्थानों पर नाबालिग बच्चों के अश्लील वीडियो बनाए गए थे। घटना करीब दो साल पूर्व की है। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने जांच के बाद मप्र पुलिस को पत्र भेजा था। इसके बाद प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


भोपाल क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार मेटा समेत अन्य सोशल साइट चलाने वाली कंपनियों ने दी थी। कंपनियों ने बताया था कि इस अश्लील वीडियो में नाबालिग हैं। वह वीडियो जिस पते और जिन नंबरों से बने उसकी भी जानकारी जांच एजेंसियों के साथ साझा की गई। क्राइम ब्रांच की जांच के बाद मंगलवारा, मिसरोद, कोतवाली, पिपलानी, अशोका गार्डन, बिलखिरिया, अयोध्या नगर और टीटी नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। यह सारे प्रकरण एक साथ दर्ज किए गए हैं। वीडियो 2021 से 2024 के बीच बने थे। यह वीडियो सोशल साइट के जरिए बांटे जा रहे थे। इस मामले में नोडल अधिकारी एसीपी सायबर क्राइम सुजीत तिवारी को बनाया गया है। 

गौतम नगर में बदमाश ने मचाया आतंक, चाकूबाजी पर पुलिस ने किया अनसुरा, मार दी गोली
भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने बुधवार को दोपहर से लेकर देर रात तक कॉलोनियों में उत्पात मचाया और रंगदारी दिखाते हुए लोगों को चाकू मार दिया, लेकिन पुलिस ने उस बदमाश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह हुआ कि वह बदमाश ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। गोली से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घंटों तक बदमाश क्षेत्र में उत्पात मचाता रहा है और पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं की। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने चुप्पी साध ली है। थाना प्रभारी सख्त लेने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रंभा नगर में बुधवार दोपहर बारह बजे सलमान नशा नाम के बदमाश ने उत्पात मचाना शुरू किया। पहले उसने शादाब मियां से रंगदारी दिखाकर मारपीट करते हुए उसको कट्टा दिखाकर धमकाया। वह थाने पहुंचा तो पुलिस बोली अभी उसने गोली मारी तो नहीं है। पीडि़त थाने से मायूस होकर लौट आया। उक्त घटना के बाद बदमाश ने कई लोगों से रंगदारी करता रहा, गौतम नगर थाना पुलिस सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं की। बुधवार रात करीब नौ बजे बदमाश सलमान नशा ने रंभा नगर इलाके में साजिद खान नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। गोलीकांड के बाद पुलिस हरकत में आई। आनन-फानन में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तीन घंटे के भीतर में एक-एक करके बदमाश के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज किए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें