फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: चार पन्नों का सुसाइड नोट लिख महिला ने लगाई फांसी, लिखा- सास-ससुर व ननद के तानों से तंग आ चुकी थी

Mon, 23 Jan 2023 07:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका के पास से चार पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने माता-पिता, पति और सास-ससुर से माफी मांगते हुए दोनों मासूम बच्चों की अच्छी परवरिश करने के बारे में लिखा है। 
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में सास-ससुर और ननद के तानों से तंग आकर विवाहिता के फांसी लगाने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है। उसने चार पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें ससुराल वालों की प्रताड़ना का जिक्र किया है। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट की बातों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उसमें तीनों पर प्रताड़ित करने संबंधी आरोपों की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है। कोकता नंबर एक, कान्हासैया इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय वर्षा लोधी पति ओमकार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। बिलखिरिया थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि वर्षा लोधी अपने पति, बेटा-बेटी, सास-ससुर और ननद के साथ रहती थी। वर्षा ने एमएससी, बीएड के साथ डीएड की पढ़ाई की थी। वह बच्चों की परवरिश और घर के काम के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करती थी। हाल ही में उसने पटवारी परीक्षा का फार्म भरा था और उसकी की तैयारी में जुटी थी। रविवार को पति, सास-ससुर काम पर गए थे, बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। शाम पांच बजे के करीब वर्ष ने अपने मकान में लोहे की पाइप से रस्सी बांधकर फांसी लगा दी। परिजन जब घर लौटे तो फांसी लगाने का पता चला। 

बच्चों की परवरिश अच्छे से करना
पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मायके वालों को भी बयान दर्ज कराने के लिए सूचना दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पास से चार पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने माता-पिता, पति और सास-ससुर से माफी मांगते हुए दोनों मासूम बच्चों की अच्छी परवरिश करने के बारे में लिखा है। सुसाइड नोट में कुछ महीनों में उसके साथ सास-ससुर और ननद द्वारा दी जा रही प्रताड़ना व किए जा रहे व्यवहार के संबंध में भी जिक्र किया है। सुसाइड नोट में घर के माहौल को लेकर भी कई बातें लिखी हैं। उन्होंने कहा कि डिप्रेशन का भी जिक्र है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। सुसाइड नोट की जांच, मायके वालों के बयान और विवेचना के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें