फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: नर्स से एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर की आत्महत्या, लिवइन पार्टनर पर धोखा देने का आरोप

Thu, 25 Dec 2025 10:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में जेके अस्पताल की 30 वर्षीय नर्स मेघा यादव ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने लिवइन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर छोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
मेघा यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक नर्स युवती ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या कर ली है। युवती के परिजनों ने उसके कथित प्रेमी व लिवइन पार्टनर द्वारा शादी से इंकार करने के साथ साथ छोड़कर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कोलार थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मेघा यादव इसी थाना क्षेत्र में रहती थी। वह जेके अस्पताल में नर्स थी। वह एक युवक के साथ पिछले चार साल से लिवइन में रह रही थी। युवक उसका शारीरिक शोषण करता था और शादी का झांसा दिया था। परिजनों ने बयान में बताया है कि उक्त युवक ने चार साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा और अब शादी करने से इंकार कर दिया और साथ छोड़कर चला गया है। 

ये भी पढ़ें- पांच साल की बच्ची का लिवर फेल, डिप्टी सीएम ने पीएम एयर एम्बुलेंस से भोपाल एम्स भिजवाया
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपेश साहू नाम का युवक लेकर आया था अस्पताल
थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि संजय साहू नाम का युवक युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा था। संजय साहू ही उसका लिवइन पार्टनर है। अस्पताल में युवती को भर्ती कराने के बाद वह उसे छोड़कर फरार हो गया है। परिजनों का आरोप है कि साहू उसे छोड़कर चला गया था, इसी बात से वह डिप्रेशन में थी और आत्महत्या का प्रयास किया। साहू को पता चला तो अस्पताल छोड़कर भाग गया। आरोपी ने अस्पताल में खुद को मुंहबोला भाई बताया था। घटना से कुछ घंटे पहले मेघा ने अपने भांजे से फोन पर बात की थी तो सामान्य थी। देर रात रूपेश साहू ने मेघा के फोन से ही उसके परिजनों को बताया कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो रूपेश नहीं था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें