फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: मजदूर की पत्नी से घर में घुसकर दुष्कर्म, बच्चों के साथ सो रही थी महिला तब की घिनौनी हरकत

Sun, 22 Jan 2023 08:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सूखीसेवनिया में मजदूर की पत्नी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी तभी आरोपी घर में घुस आया था। उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।
विज्ञापन
सूखीसेवनिया में मजदूर की पत्नी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल जिले के सूखीसेवनिया में मजदूर की पत्नी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी तभी आरोपी घर में घुस आया था। उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। महिला का पति जब घर लौटा तो उसने सारी बात बताई और पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन


बता दें कि सूखीसेवनिया थाना इलाके में 35 वर्षीय महिला रहती है। उसका पति मजदूरी करता है और घटना वाली रात वह घर पर नहीं था। महिला ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ रात में सो रही थी, तभी किसी टपरे का गेट की कुंडी सरकाकर पड़ोस में रहने वाला विनोद बंजारा उसके कमरे में घुस आया। और गंदी हरकर करने लगा। मेरी नींद खुली तो उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी भी दी थी। शनिवार को पति मजदूरी करके घर आया तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद पति-पत्नी सूखीसेवनिया थाने पहुंचे और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें