फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: डेढ़ करोड़ की अवैध शराब पकड़ाई, ट्रक में मिलीं 1200 पेटी; गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब

Thu, 27 Nov 2025 06:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Crime: ड्राइवर का कहना है कि उसे भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में माल भरवाया गया था और इंदौर में एक व्यक्ति माल रिसीव करने वाला था। कंटेनर में शराब को प्लास्टिक दाना दिखाकर भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
भोपाल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल पुलिस ने खजूरी इलाके में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए के शराब जब्त की है। यह शराब ट्रक में भरकर गुजरात ले जाई जा रही थी। ट्रक से पुलिस ने शराब की 12 सौ पेटी बरामद की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जखजूरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बड़ा ट्रक अवैध रूप से शराब लेकर इंदौर की दिशा में जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने थाने के सामने नाकाबंदी की। तडक़े 3 से से 4  बजे के बीच ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन स्टॉपर लगाकर उसे पकड़ लिया गया।

पढ़ें:  'चच्चे के 30 बच्चे हो सकते हैं तो हिंदुओं के चार क्यों नहीं?', सनातन एकता पर क्या बोले बाबा बागेश्वर?
विज्ञापन


पूछताछ में ड्राइवर कोई वैध दस्तावेज दिखाने में असफल रहा। ड्राइवर का कहना है कि उसे भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में माल भरवाया गया था और इंदौर में एक व्यक्ति माल रिसीव करने वाला था। कंटेनर में शराब को प्लास्टिक दाना दिखाकर भेजा जा रहा था। पुलिस ने प्रथमदृष्टया कागज भी फर्जी पाए हैं। बरामद की गई पेटियों में सिग्नेचर, ओल्ड मंक, बैक पाइपर, रॉयल स्टेज, रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब मिली है। ब
विज्ञापन


ताया जा रहा है कि  यह अब तक की साल 2025 की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पूरी जब्ती कर ट्रक और ड्राइवर को थाने लाया गया है। शराब जब्ती की सूचना आबकारी विभाग को दे दी गई है, जो अब आगे की विधिक कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें