फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: HuT मॉड्यूल की जांच अब एनआईए करेगी, राज्य सरकार ने एनआईए को सौंपा मामला

Thu, 25 May 2023 11:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मप्र एटीएस ने 9 मई को भोपाल में 10, छिंदवाड़ा में एक और हैदराबाद में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। सभी को 19 मई तक के लिए रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश व तेलंगाना से गिरफ्तार हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) के 16 संदिग्धों व आतंकियों के मामले की जांच राज्य सरकार ने अब एनआईए को सौंप दी है। मप्र एटीएस ने 9 मई को भोपाल में 10, छिंदवाड़ा में एक और हैदराबाद में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। सभी को 19 मई तक के लिए रिमांड पर लिया गया था। इसके बाद 19 मई को कोर्ट के आदेश पर 6 संदिग्धों को जेल भेजा गया, जबकि 10 को एटीएस ने फिर रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने पर 24 मई को इन्हें भी कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन


एचयूटी अंतर्राष्टीय आतंकी संगठन
मप्र एटीएस की अब तक की जांच में सामने आया कि एचयूटी अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन है और भोपाल का मास्टरमाइंड यासिर खान, हैदराबाद का मास्टरमाइंड प्रो. सलीम खान जो भोपाल के बैरसिया का रहने वाला सौरभ राजवैद्य था, के संबंध अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हैं। जांच में एचयूटी संगठन का के संदिग्धों का अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन सामने आने के बाद मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी 'एनआईए' को सौंप दी गई है। गुरुवार को एनआईए को मामला सौंपा गया है। अब आगे की जांच एनआईए करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें