फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: बीड़ी का बंडल नहीं देने पर छुरी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 May 2023 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में बीड़ी का बंडल नहीं देने पर छुरी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया था। मामले में हनुमानगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात खाना खाने के बाद दोस्त के साथ बीड़ी खरीदने पहुंचे युवक पर एक अन्य युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। छुरी युवक के पेट में लगी, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हनुमानगंज पुलिस के अनुसार, जालम सिंह ठाकुर पुत्र गणेशराम (35) घोड़ा नक्कास के पास एक होटल में नौकरी करता है। उसी होटल में परिवार के साथ रहता भी है। आरोपी मूलत: रायसेन जिले के बरेली कस्बे के नया गांव खुर्द का रहने वाला है। जालम सिंह ठाकुर रविवार रात खाना खाने के बाद अपने दोस्त वीरेन्द्र के साथ भोपाल टॉकीज यातायात पुलिस चौकी के पास स्थित पान गुमटी पर बीड़ी का बंडल खरीदने पहुंचा था। गुमटी के पास पहले से ही सुरेश नाम का व्यक्ति खड़ा था। जालम बीड़ी का बंडल खरीदकर चल दिया तो आरोपी ने उससे बंडल मांगा।

फरियादी ने बंडल देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर उसकी सुरेश से झूमा-झटकी शुरू हो गई। इसी बीच आरोपी ने छुरी निकालकर जालम सिंह के पेट और गले में मार दी। हमले में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, वहीं पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल की शिकायत पर सुरेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कुछ सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें