फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: रिसेप्शन से पहले दूल्हे के सामने प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 20 Feb 2025 08:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में रिसेप्शन के दौरान गंजबासौदा निवासी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ कार से फरार हो गई। दूल्हा देखता रह गया। पुलिस जांच में पता चला कि वह पड़ोसी अनिकेत मालवीय के साथ गई है। उसकी अंतिम लोकेशन विदिशा में मिली। पुलिस विदिशा, गंजबासौदा और सागर में तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दुल्हन की शिकायत करने थाने पहुंचा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंजबासौदा निवासी एक युवती की 18 फरवरी को भोपाल निवासी आशीष रजक के साथ शादी हुई है। 19 फरवरी को भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज गार्डन में वर पक्ष की तरफ से रिसेप्शन रखा गया था। दुल्हन अपनी ननद के साथ ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई थी, वहां से लौटकर वह रिसेप्शन वाले मैरिज गार्डन के सामने कार से पहुंची और कार से उतरकर वह पास में खड़ी दूसरी कार से फरार हो गई। दुल्हन के इंतजार में गार्डन के बाहर खड़ा दूल्हा देखता ही रह गया। दूल्हे की शिकायत पर टीटी नगर थाना पुलिस ने दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है, उसकी अंतिम लोकेशन विदिशा में मिली। उसके सागर और विदिशा के मध्य कहीं छिपे जोने की आशंका है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। दुल्हन के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि वह मायके गंजबासौदा में पड़ोस में रहने वाले अनिकेत मालवीय से चार-पांच साल से दोस्ती थी। शादी के बाद भी अनिकेत मालवीय के साथ दुल्हन की कई बार मोबाइल पर बात हुई है। दुल्हन ने अनिकेत और उसके दोस्त राहुल व अशफाक के साथ कार से आया था और सहमति से दुल्हन अनिकेत के साथ कार से गई है। अशफाक वाहन चला रहा था। दुल्हन की तलाश में विदिशा, गंजबासौदा व सागर में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। दुल्हन व उसके परिजन का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस परिजनों से संपर्क कर हकीकत पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें