फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: थूक मिला पानी फलों पर छिड़कने का आरोप, हिंदू संगठनों से किया हंगामा, फल विक्रेता हिरासत में

Mon, 11 Aug 2025 11:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के मिसरोद में फलों पर पानी छिड़कने के वायरल वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि फल विक्रेता ने पानी में थूककर फलों पर छिड़का। पुलिस ने दो व्यापारियों को हिरासत में लिया है, जांच जारी है। फल ठेले हटाए गए, मामला तूल पकड़ रहा है।
विज्ञापन
आरोपी बॉटल में थूकता है, फिर उसी बॉटल का पानी फलों पर छिड़क दिया गया। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में फलों का ठेला लगाने वाले एक वर्ग विशेष के व्यापारी के खिलाफ सोमवार सुबह हिंदूवादी संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, एक वीडियो सोमवार सुबह वायरल हुआ, जिसमें एक धर्म विशेष का व्यक्ति पानी में थूक कर उसे फलों पर छिड़कते हुए दिख रहा है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मौके पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने फल विक्रेता को हिरासत में ले लिया और नगर निगम ने क्षेत्र में फलों के ठेलों को हटा दिया। 
विज्ञापन


हिंदू संगठनों का आरोप है कि सावन के महीने में धर्म विशेष का व्यापारी पानी में थूक कर उसे फलों पर छिड़कर हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को भड़का रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में वर्ग विशेष के प्रति आक्रोश बढ़ने लगा और हिंदूवादी संगठनों ने पहले सड़क पर हंगामा किया, बाद में मिसरोद थाने पहुंचकर प्रदर्शन कर व्यापारी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने फल विक्रेता सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन

थूक जिहाद के आरोप के बाद फलों के ठेले को जब्त कर लिया गया। - फोटो : अमर उजाला
थूका नहीं, फूंक कर छिड़क रहे थे पानी
उधर, हिरासत में लिए गए व्यापारियों का तर्क है कि वह पानी को फूंककर छिड़क रहे थे, थूका नहीं गया था। इस बीच,मिसरोद हिंदू उत्सव समिति द्वारा पुलिस को की गई शिकायत में कहा गया है कि अशोका गार्डन निवासी सलीम खान नाम का फल विक्रेता पानी में थूक कर फलों पर छिड़क रहा था। इसके बाद पुलिस ने सलीम खान और एक अन्य फल विक्रेता को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि, फल विक्रेताओं के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो की तस्दीक करने में जुटी है। मिसरोद थाना प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि वीडियो के आधार पर सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें