फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: मास्टर प्लान नहीं तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, पटवारी बोले- 50 हजार लोगों के साथ इंदौर से भोपाल आएंगे

Sat, 12 Sep 2026 04:55 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान तीन महीने में जारी करने का अल्टीमेटम दिया है। जीतू पटवारी ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो 50 हजार लोगों के साथ इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा निकालकर सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
पीसीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को तीन महीने का समय देते हुए कहा कि इस अवधि में दोनों शहरों के मास्टर प्लान जारी नहीं हुए तो कांग्रेस इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा निकालेगी। इसमें 50 हजार लोगों को शामिल किया जाएगा और भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। पटवारी शुक्रवार को भोपाल का मास्टर प्लान जारी करने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के 31 घंटे के उपवास और धरने के समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को करीब 20 साल हो गए, लेकिन भोपाल के विकास को दिशा देने वाला मास्टर प्लान अब तक जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पटवारी बोले- जनता को वोट देने की सजा मिल रही
पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को केंद्र और प्रदेश दोनों में सरकार बनाने का अवसर दिया। सांसद, विधायक और महापौर तक चुने, लेकिन अब उसी जनता को अपने फैसले की कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अब लोगों के बीच भाजपा के बजाय कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर चर्चा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान जैसे सीधे तौर पर आम लोगों, कारोबारियों और शहर के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर सरकार से सवाल होना चाहिए। कांग्रेस इसी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है और आंदोलन को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन


सरकार की नीतियों पर भी हमला
पटवारी ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुई घटनाओं और सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने बालाघाट, सागर, छिंदवाड़ा और इंदौर का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने इसे ‘कैंसर का कीटाणु’ तक कह दिया। उनका कहना था कि सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

पीसी शर्मा बोले- 21 साल से नहीं बदली शहर की योजना
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि नियमानुसार शहर के विकास की दिशा तय करने के लिए मास्टर प्लान समय-समय पर अपडेट होना चाहिए, लेकिन भोपाल में लंबे समय से नई योजना नहीं आई है। इसका सीधा असर शहर के रहवासियों और कारोबारियों पर पड़ रहा है। शर्मा ने आरोप लगाया कि जमीन के आवासीय और व्यावसायिक इस्तेमाल से जुड़े हितों के कारण मास्टर प्लान को लटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भोपाल का आखिरी मास्टर प्लान 1995 में तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार के समय आया था, जो 2005 तक के लिए था। इसके बाद नई योजना अब तक लागू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-नायब तहसीलदार बनने का मौका: 73 पदों के लिए होगी विभागीय परीक्षा, पटवारी-आरआई और लिपिक कर सकेंगे आवेदन



सीएम हाउस का घेराव
शर्मा ने भी पटवारी के ऐलान को दोहराते हुए कहा कि तीन महीने में मास्टर प्लान जारी नहीं हुआ तो 50 हजार लोगों के साथ इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा निकाली जाएगी और सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक नितेंद्र सिंह राठौर, मुकेश नायक सहित कांग्रेस के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें