फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: संविधान बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज,पटवारी और सिंघार एक-एक जिला में ले रहे हैं बैठक

Sun, 19 Jan 2025 08:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 प्रदेश के महू में होने वाले संविधान बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एक-एक जिले में पहुंच कर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। कार्यक्रम में भीड़ जुटाना बड़ा चैलेंज बना हुआ है।
 
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के महू में शुरू होने वाले संविधान बचाओ अभियान और बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एक-एक जिले में जाकर बैठक ले रहे हैं और कार्यकर्ताओं को वहां पहुंचने के लिए जिम्मेदारी दे रहे हैं। दरअसल इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के नेता भी पहुंचेंगे जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगी। कांग्रेस को सत्ता से बाहर रहने के बाद यहां भारी भीड़ जुटना चुनौती बन रहा है। यही वजह है कि नेता प्रतिपक्ष और जीतू पटवारी खुद एक-एक जिले में बैठक ले रहे हैं। साथ प्रदेश के बड़े नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन

 
इन नेताओं को जिम्मेदारी
कांग्रेस 27 जनवरी को प्रदेशभर से सवा लाख कार्यकर्ताओं और महू में जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संभागवार पार्टी ने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। अजय सिंह राहुल को रीवा संभाग, अरुण यादव को जबलपुर, बाला बच्चन को नर्मदापुरम, सज्जन सिंह वर्मा को इंदौर, कमलेश्वर पटेल को शहडोल, ओमकार मरकाम को सागर, जयवर्धन सिंह को ग्वालियर, आरिफ मसूद को भोपाल, हेमंत कटारे को चंबल और महेश परमार को उज्जैन संभाग का प्रभारी बनाया है। पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस आयोजन के लिए 9 अलग-अलग कमेटियां गठित कर दी हैं। यह कमेटियां ट्रांसपोर्टेशन, भोजन, समन्यव, प्रचार, ठहरने के इंतजाम जैसे तमाम काम देखेंगी।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 20 से 23 तक इन जिलों में लेंगे बैठक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 20 से 23 जनवरी तक खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, शाजापुर, और मंडला जिलों की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान विभिन्न स्थानों पर महूं में 27 जनवरी को आयोजित जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान की तैयारियों के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं  के साथ बैठक करेंगे। जीतू पटवारी 20 जनवरी को सुबह 9 बजे खलघाट से प्रस्थान कर 10.30 बजे महेश्वर पहुचंकर वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, दोपहर 12 बजे कसरावद, दोपहर 2 बजे खरगोन, अपरान्ह 4 बजे भगवानपुरा, सायं 5.30 बजे भीकनगांव और रात्रि 8 बजे बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कांग्रेसजनों के साथ जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान की तैयारियों और कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर बैठक लेंगे। आपका रात्रि विश्राम बुरहानपुर में रहेगा। पटवारी 21 जनवरी को सुबह 9.30 बजे बुरहानपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे खकनार में, दोपहर 12.30 बजे खंडवा, दोपहर 2 बजे पंधाना एवं हरसूद, अपरान्ह  3.30 बजे, मंधाता और अपरान्ह 4.30 बजे बड़वाह विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे।पटवारी 22 जनवरी को सुबह 7 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे मंडला जिले की बिछिया विधानसभा के गांव अंजनिया में आयोजित किसान न्याय आंदोलन में शामिल होंगे। वे उसी दिन रात्रि में भोपाल पहुंचेंगे। पटवारी 23 जनवरी को सुबह 9 बजे भोपाल से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे शाजापुर, दोपहर 12.30 बजे शुजालपुर, दोपहर 2 बजे पोलायकला के कालीपीपल, दोपहर 4.30 बजे सोनकच्छ और सायं 5 बजे देवास जिले की देवास विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें