फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में ड्रग्स तस्करी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, ड्रग्स हटाओ, भोपाल बचाओ के लगाए नारे

Fri, 25 Jul 2025 08:26 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में पकड़ी गई एमडी (MD) ड्रग्स की भारी मात्रा, लगातार बढ़ रही ड्रग्स की सप्लाई और नशे की बढ़ती गिरफ्त को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर द्वारा शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहे पर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।यह प्रदर्शन हाल ही में भोपाल में पकड़ी गई एमडी (MD) ड्रग्स की भारी मात्रा, लगातार बढ़ रही ड्रग्स की सप्लाई और नशे की बढ़ती गिरफ्त को लेकर जनजागरूकता एवं सरकार की विफलता के विरोध में किया गया।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-सरकारी स्कूलों की जमीनी सच्चाई सामने लाएगी NSUI, प्रदेशव्यापी स्कूलों की पोल खोल अभियान किया लॉन्च


भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त
कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में ड्रग्स माफिया को सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते भोपाल जैसे शांति प्रिय शहर में भी अब नशे की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाले इन माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हमीदिया में मरीजों को मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा, सीएम ने CT स्कैन और MRI मशीन का किया लोकार्पण

सड़क से लेकर विधानसभा तक करेंगे संघर्ष
 प्रवीण सक्सेना ने कहा कि यदि शीघ्र ही ड्रग्स की रोकथाम के लिए सरकार ने ठोस और पारदर्शी कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ड्रग्स मुक्त भोपाल चाहिए, भाजपा सरकार होश में आओ, ड्रग्स माफिया को संरक्षण देना बंद करो सरकार के नारे लगाए। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी रहे अरुण श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव गुड्डू चौहान, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कसाना, युवा कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर, प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस भोपाल शहर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें