फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: प्रदेश व्यापी विधान सभा घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, दिग्गज नेता वीडियो जारी कर रहे अपील

Fri, 13 Dec 2024 05:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश व्यापी विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। जीतू पटवरी, उमंग सिंघार, दिग्विजय सिंह से लेकर सभी दिग्गज नेता वीडियों जारी आंदोल में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। इस लेकर शुक्रवार को जूम पर प्रेदश स्तरीय बैठक हुई।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश मे भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 16 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोल करने जा रही है। इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। आंदोलन को सफल बनाने के  लिए कांग्रेस पार्टी के सभी बडे़ नेता जोर लगाना शुरू कर दिया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बाद अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी इस आंदोल में शामिल होने के लिए वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं से अपील की है। शुक्रवार को कांग्रेस के महासचिव जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जिला/ शहर कांग्रेस  अध्यक्षों, जिला प्रभारियों-सहप्रभारियों से जूम मीटिंग कर 16 दिसंबर को कांग्रेस के आव्हान पर आयोजित विधानसभा घेराव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का किया आव्हान किया है।
विज्ञापन


रैली में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित
बैठक में 200 से अधिक जिला कांग्रेस अध्यक्षों, प्रभारी, सहप्रभारियों को जूम के माध्यम से जोड़कर आगामी 16 दिसंबर को व्यापक स्तर पर होने वाले प्रदेश स्तरीय विधान सभा घेराव की तैयारी, सुविधा जुटाने एवं उसमें आने वाली परेशानियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। घेराव कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसजन शामिल हो सके इस पर विचार-विमर्श किया गया, जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक ब्लांक कांग्रेस कमेटियों, जिला/ शहर कांग्रेस कमेटियों, विधायक उम्मीदवार, पिछला  चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को रैली में शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किये गय हैं। क्योंकि यह घेराव कार्यक्रम प्रदेश की निकम्मी सरकार को आईना दिखाने और वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए समस्त जिले के जिला प्रभारी, सह-प्रभारी और संगठन में बैठे हर स्तर के पदाधिकारी भी इस आयोजन को पूरी  गंभीरता से लें और दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाए ।

एक-एक कार्यकर्ता हो शामिल
पटवारी ने कहा की एक-एक कार्यकर्ता इस प्रदेशव्यापी घेराव कार्यक्रम में शामिल हो, ताकि संघर्ष की एक नई इबारत मध्यप्रदेश के राजनीतिक इतिहास लिखी जा सके। उन्होंने कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं, इस भावना से प्रेरित होकर इस बार हम मध्य प्रदेश में बीजेपी की जन विरोधी, निरंकुश और स्वेच्छाचारी सरकार को उखाड़ फैकने के हम दृढ़संकल्पित है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए हम जन आंदोलन और विपक्ष की धारदार और पैनी भूमिका को सुनिश्चित कर रहे हैं।  
विज्ञापन


सभी विधायक हो जाएं सक्रिय
विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने कहा की मध्य प्रदेश के पूरे विधायक पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाए और इस रैली को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दें, ताकि प्रदेश में जनता की बीच एक संदेश जाये कि प्रदेश की भाजपा जनविरोधी सरकार है और उसे उखाड़कर फैकने के लिए हम सभी कटिबद्ध है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें