फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: विधानसभा बजट सत्र से पहले कल होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, प्रदेश प्रभारी होंगे शामिल, बनेगी रणनीति

Sat, 08 Mar 2025 07:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Budget session: विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा।इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। इसी सिलसिले में रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा। इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। इसी सिलसिले में रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी शामिल होंगे। यह बैठक 9 मार्च की शाम को होगी। जिसमें बजट सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक बजट सत्र को लेकर चर्चा होगी। एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस किसान संघ का प्रदर्शन भी 10 मार्च को होगा इसमें सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसको लेकर भी बैठक में रणनीति बनेगी।
विज्ञापन


12 मार्च को पेश होगा बजट
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च 2025 से शुरू होगा। जो कि 24 मार्च तक चलेगा। 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा लगभग 4 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश करेंगे। इस बजट में प्रधानमंत्री मोदी की चार जातियों पर ज्यादा फोकस रहेगा। जिसमें गरीब, किसान, महिला, युवा को बजट में प्राथमिकता दी जाएगी। 10 मार्च को राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से शुरू होगा। 11 मार्च को सरकार आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करेगी। इसमें वर्ष 2024-25 में राज्य सकल घरेलू उत्पाद की स्थिति, राज्य की विकास दर, प्रति व्यक्ति आय से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की स्थिति से अवगत कराया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि राज्य सकल घरेलू उत्पाद 15 लाख करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है।

नेता प्रतिपक्ष ने जनता के लिए जारी किया हैं नंबर
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोबाइल नंबर जारी कर जनता अपील की है कि यदि घोटाले, अपराध, दलितों पर अत्याचार, माफिया राज से जुड़े मामले के कोई भी सबूत उनके पास कोई सबूत है तो वह भेजें, ताकि इसे विधानसभा के पटल पर उठाए जा सके। मुद्दे उठाने के लिए लोग फोटो, वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग, दस्तावेज या अन्य कोई भी प्रमाण सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें उपलब्ध करा सकते है। कांग्रेस इस सत्र में सरकार को भ्रष्टाचार, सौरभ शर्मा, परिवहन घोटाला, अपराध, दलितों पर अत्याचार, घोटालों और माफिया राज जैसे मुद्दों पर घेरने की रणनीति बना रही है। कांग्रेस द्वारा आदिवासी, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन


सरकार का पहला पूर्ण बजट
जानकारी के लिए बतादें कि मोहन सरकार का यह पहला पूर्ण बजट होगा। क्योंकि दिसंबर 2023 में सरकार बनी थी। 2024 में फरवरी में ही बजट आ गया था। लिहाजा अब सरकार के कार्यकाल को एक साल पूरा हो चुका है, ऐसे में यह मोहन सरकार के कामकाज को लेकर यह पहला पूर्ण बजट होगा। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के तर्ज पर मोहन सरकार भी बजट में कई बड़े ऐलान कर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें