फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक, मुद्दों को मजबूती से उठाने की बनेगी रणनीति

Fri, 25 Jul 2025 04:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है, जो 8 अगस्त तक चलेगा। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 27 जुलाई रविवार को भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में मुद्दों को मजबूती से उठाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 27 जुलाई रविवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। ये बैठक भोपाल के होटल पलाश में होगी। इस बैठक में 28 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की रणनीति और रूपरेखा पर विधायकों से चर्चा की जाएगी। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है, जो 8 अगस्त तक चलेगा। इस 12 दिवसीय सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र में 2 अगस्त (शनिवार) और 3 अगस्त (रविवार) को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन



सरकार को घेरने पर भी होगी चर्चा
 नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि मांडू में सम्पन्न हुए कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में जनहित के जिन मुद्दों पर चर्चा हुई है और जो सुझाव निकल कर सामने आए हैं, उनपर विधायक दल की बैठक में बातचीत कर सत्र के दौरान उन मुद्दों को मजबूती से उठाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार की विफल नीतियों और घपलों-घोटालों को जनता के सामने लाने और विधानसभा में उसे हथियार बनाकर सरकार को घेरने पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें-हमीदिया में मरीजों को मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा, सीएम ने CT स्कैन और MRI मशीन का किया लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार
गौरतलब है कि विधानसभा के मानसून सत्र में मोहन सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। सरकार ने तय किया है कि बजट में केवल जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, अनावश्यक खर्चों पर सख्ती बरती जाएगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों से साफ कह दिया है कि अफसरों के लिए वाहन जैसी फिजूलखर्ची संबंधी प्रस्ताव न भेजें। इस सप्लीमेंट्री बजट में जनता से जुड़े कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जाएगा, ताकि विकास योजनाएं रुकें नहीं और प्रदेश के हित में प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

यह भी पढ़ें-प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, आज 19 जिलों में अति भारी और 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें