फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, पीसीसी में हुआ भजन का आयोजन

Wed, 21 May 2025 09:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। सभी ने राजीव ज के सपनों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के साथ भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पीसीसी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीसी में बुधवार को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। सभी ने राजीव ज के सपनों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के साथ भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन



आधुनिक भारत की नींव रखी
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। हम सबको मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ना होगा। वहीं पीएम मोदी के भोपाल दौरे से पहले से सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष ने सवाल खड़े करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया है।

यह भी पढ़ें-प्रदेश के कई जिलों में आधीं के साथ हुई बारिश, गिरे ओले, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष के पीएम से तीन सवाल 
उमंग सिंघार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आ रहे हैं तो मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि उज्ज्वला योजना के सिलेंडर आज घरों की टाट पर रखे हुए हैं। चुनाव के पहले मध्य प्रदेश में लाडली बहनों को 3 हजार देने के पोस्टर लगे थे। वह 3 हजार आपकी सरकार कब दे रही है ? उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी वादे करने का काम करती है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- लव-जिहाद को लेकर भोपाल सांसद शर्मा बोले- देश में चल रहे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, साजिश के लिए मिल रही फंडिंग

भावपूर्ण भजनों एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति
कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस कमेटी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकारों ने भावपूर्ण भजनों एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर राजीव गांधी के राष्ट्र के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से महापुरुषों की जयंती और पुण्य तिथियां मनाई जाएंगी। जिससे विचार और भावना दोनों का समुचित समागम हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें