फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal:राजस्व अधिकारियों को कलेक्टर ने दी चेतावनी,आधार लिंकिंग और रजिस्ट्री में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 17 Feb 2025 05:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने राजस्व अधिकारियों को आधार लिंकिंग एवं फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जो अधिकारी इस कार्य में ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने राजस्व अधिकारियों को आधार लिंकिंग एवं फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जो अधिकारी इस कार्य में ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में एडीएम सिद्धार्थ जैन, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी और सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों का निराकरण करने तथा आगामी बैठक में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का करें निराकरण
कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें और जिले की रैंकिंग में सुधार लाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने शहर में अवैध अतिक्रमण की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाएं।

दो दिन में करें वेटलैंड साइट्स के भौतिक सत्यापन
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल की वेटलैंड साइट्स के भौतिक सत्यापन को दो दिवस की समय-सीमा में कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में अधिकारियों की निर्धारित दायित्वों के पालन के लिए अपने अधीनस्थों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ई-ऑफिस कार्य प्रणाली को लेकर जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीनस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की जानकारी जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी भोपाल पर अनिवार्य रूप से भेंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें