फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: CM ने जन सेवा मित्रों से किया वर्चुअल संवाद, बोले-  सजग प्रहरी के रूप में जनकल्याण के कार्य करें

Wed, 04 Oct 2023 11:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में जन सेवा मित्र बेहतर कार्य कर रहे हैं, और उनके कार्यों की अनुगूंज सुनाई दे रही है। युवा सजग और सक्रिय रहते हुए जरुरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
जनसेवा मित्रों से संवाद करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में प्रदेश के जन सेवा मित्रों से समत्व भवन से वर्चुअल संवाद किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि युवा जन सेवा मित्र देश और प्रदेश के विकास व जन कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जनता और प्रशासन के बीच कड़ी के रूप में युवाओं को जोड़ने के विचार से इस योजना का सूत्रपात हुआ। यह संभवत: देश का सबसे बड़ा शासकीय इंटर्नशिप कार्यक्रम है। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस योजना में रुचि ले रहे हैं और कई प्रदेश इससे मिलते-जुलते कार्यक्रम बना रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में जन सेवा मित्र बेहतर कार्य कर रहे हैं, और उनके कार्यों की अनुगूंज सुनाई दे रही है। युवा सजग और सक्रिय रहते हुए जरुरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियांवयन में यदि कोई समस्या आती है, तो शासन प्रशासन को फीडबैक दें। हर 50 घर पर एक जन सेवा मित्र बनाना है, प्रदेश में तीन लाख जन सेवा मित्र बनाने का लक्ष्य है। सजग प्रहरी और समर्पित जन सेवक के रूप में हमें सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करना है।

सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना का कम समय में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन प्रदेश के प्रशासन की जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। जन सेवकों ने ग्राम पंचायत स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 11 लाख लोगों और महिला चौपाल के माध्यम से 21 लाख से अधिक महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश की अन्य पहलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का अनूठा कार्य किया है। जनसेवकों की मध्य प्रदेश की नई विकास गाथा लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें