फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: रेलवे आरक्षण चार्टिंग प्रक्रिया में परिवर्तन,अब 4 की जगह 8 घंटे पहले तैयार होगा पहला चार्ट, आज से लागू

Tue, 15 Jul 2025 11:48 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रेलवे बोर्ड ने आरक्षण चार्टिंग की प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए अब ट्रेन के प्रस्थान समय से 8 घंटे पहले पहला चार्ट तैयार करने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था 15-16 जुलाई की मध्यरात्रि से लागू होगी और भोपाल मंडल सहित देशभर में एकसाथ प्रभावी होगी।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे बोर्ड ने आरक्षण चार्टिंग की प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए अब ट्रेन के प्रस्थान समय से 8 घंटे पहले पहला चार्ट तैयार करने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था 15-16 जुलाई की मध्यरात्रि से लागू होगी और भोपाल मंडल सहित देशभर में एकसाथ प्रभावी होगी। अब तक यह चार्टिंग प्रक्रिया ट्रेन चलने के 4 घंटे पहले की जाती थी, लेकिन नई प्रणाली में यह समय सीमा बढ़ाकर 8 घंटे कर दी गई है। इससे वेटिंग और आरएसी यात्रियों को उनकी सीट की स्थिति पहले ही पता चल सकेगी, जिससे वे वैकल्पिक योजना बना सकेंगे।
विज्ञापन


बर्थ की स्थिति 8 घंटे पहले मालूम चल सकेगी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि पूर्व में यह चार्टिंग प्रक्रिया ट्रेन प्रस्थान से 4 घंटे पूर्व तैयार की जाती थी जो कि अब 8 घंटे पूर्व तैयार किया जाएगा जिससे प्रतीक्षा सूची और आरएसी यात्रियों को अपनी बर्थ की स्थिति 8 घंटे पहले मालूम चल सकेगी।

यह भी पढ़ें-प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, एक महीने में 45% कोटा पूरा, इंदौर-उज्जैन अभी भी पिछड़े
विज्ञापन



चार्टिंग की नई समय-सारणी इस प्रकार होगी 

1.    जिन ट्रेनों का प्रस्थान सुबह 5:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे के बीच है, उनका पहला चार्ट पूर्ववर्ती दिन रात्रि 21:00 बजे तक तैयार किया जाएगा।
2.    जिन ट्रेनों का प्रस्थान दोपहर 14:00 बजे से रात्रि 23:59 बजे के बीच या मध्यरात्रि 00:00 बजे से सुबह 05:00 बजे के बीच है, उनका पहला चार्ट अब 08 घंटे पूर्व तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

3.    दूसरे आरक्षण चार्ट तैयार करने के संबंध में मौजूदा प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं होगा।
4.    यह नई व्यवस्था रिमोट लोकेशन (दूरस्थ स्टेशनों) पर चार्टिंग प्रक्रिया के लिए भी अनिवार्य रूप से लागू होगी।

यह भी पढ़ें-MP विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बोले- समितियों की भूमिका और उपयोगिता बढ़ाना समय की मांग

यात्री टिकट कन्फर्मेशन की स्थिति समय रहते मिलेगी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने आगे बताया कि इस निर्णय का उद्देश्य यात्रा की योजना में सुधार लाना है ताकि यात्री टिकट कन्फर्मेशन की स्थिति समय रहते जान सकें। यह नवाचार यात्रियों की संतुष्टि में वृद्धि करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें