फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: बीयू को मिला NAAC-A ग्रेड, विद्यार्थियों को लाभ, मिलेंगे अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रिसर्च के नए अवसर

Sat, 02 Aug 2025 06:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) के मूल्यांकन में A ग्रेड प्राप्त हुआ है। कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन ने कहा कि यह उपलब्धि लंबे समय से की जा रही सतत मेहनत और शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
विज्ञापन
बीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू ) को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) के मूल्यांकन में A ग्रेड प्राप्त हुआ है। कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन ने कहा कि यह उपलब्धि लंबे समय से की जा रही सतत मेहनत और शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सात क्राइटेरिया कोऑर्डिनेटर और गठित समितियों ने लगातार काम किया। जिससे यह सफलता मिली। गौरतलब है कि 23 जुलाई बुधवार से 7 सदस्यीय नैक टीम ने BU का 3 दिन तक 7 क्राइटेरिया पर निरीक्षण किया था। NAAC A ग्रेड मिलने से विश्वविद्यालय के लिए कई नए रास्ते खुलेंगे। अब बंद हो चुके डिस्टेंस मोड कोर्स दोबारा शुरू हो सकेंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग, रिसर्च अनुदान, इंडस्ट्री पार्टनरशिप और विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ फैलोशिप व स्कॉलरशिप के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन




केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की दिशा में अहम कदम
बीयू के कुलगुरु प्रो. एसके जैन ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी थी। जो सुझाव साल 2023 में दिए गए थे, उन सभी पर अमल किया गया था। हमें पूरा भरोसा था कि इस बार हमें बेहतर ग्रेड मिलेगा। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

विद्यार्थियों को यह मिलेगा लाभ 

-बेहतर प्लेसमेंट अवसर और रोजगार क्षमता में वृद्धि।
-आधुनिक प्रयोगशालाएं, कार्यशालाएं और परियोजनाओं तक पहुंच।
-अंतरराष्ट्रीय विनिमय कार्यक्रमों में भागीदारी के अवसर।
-अगला लक्ष्य केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा


यह भी पढ़ें-दोस्तों के साथ पार्टी करने गया युवक डैम में डूबा, गुनगा इलाके में हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन



नैक टीम के सभी सुझावों पर किया अमल 
गौरतलब है कि सन 2023 में फाइनल रिजल्ट में BU को B ग्रेड मिला था। खराब रिजल्ट आने से कुलपति सहित नैक में सहभागिता निभाने वाले अधिकारी व कर्मचारी निराश थे। इसी निराशा के कारण विवि में गंभीर चिंतन-मंथन हुआ था, जिसके बाद से नैक टीम के सभी सुझावों पर अमल शुरू कर दिया गया। यही कारण रहा कि बीयू ने दो साल बाद साल 2025 में खुद से नैक री-असेसमेंट के लिए अप्लाई किया था।अपनी तैयारियों के जायजे के लिए बीयू ने 21 जुलाई को नैक की टीम का मॉक विजिट भी कराया था। इसमें एक फैकल्टी दूसरे कॉलेज से और दो फैकल्टी बीयू से ही थीं। इन्होंने एक दिन में नैक की टीम की ही तरह सभी प्रक्रियाएं शॉर्ट में पूरी कीं। इस दौरान टीम के स्वागत से लेकर प्रेजेंटेशन तक हू-ब-हू नैक के निरीक्षण की तरह किया गया था। इस दौरान जो कमियां सामने आईं, उन्हें दूर किया गया। इसमें रंगाई-पुताई से लेकर घास की कटाई जैसे बारीक कार्य भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें-विधानसभा में पूर्व CM स्व. पं.रविशंकर शुक्ल की जयंती पर नमन,सीएम ने अध्यक्ष का जताया आभार
 7 कैटेगरी पर हुई जांच

-स्टूडेंट
-करिकुलम
-टीचर व फैकल्टी एक्सपीरियंस
-एक्सटेंशन एक्टिविटी एंड रिसर्च
-इन्फ्रास्ट्रक्चर
-स्टूडेंट फैलोशिप एंड प्लेसमेंट
-गवर्नेंस एंड बेस्ट प्रैक्टिस
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें