फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: रातीबड़ में नगर निगम वार्ड कार्यालय के सामने मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच जारी

Thu, 03 Sep 2026 05:52 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रातीबड़ के साक्षी तिराहे के पास नगर निगम वार्ड कार्यालय के सामने 25-30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव सुरक्षित रखवाया है। कपड़ों, हुलिए और शारीरिक निशानों से पहचान के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में साक्षी तिराहे के पास नगर निगम वार्ड कार्यालय क्रमांक 26 के सामने एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कृषि विस्तार एवं अनुसंधान की बाहरी बाउंड्री वॉल के पास शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, युवक का शव वार्ड कार्यालय क्रमांक 26 के सामने पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सुरक्षित रखवाया। मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम किया गया है। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही उसकी मौत के कारणों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: चित्रकूट में बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, घर-घर पहुंच रहे कलेक्टर और एसपी, प्रभावितों को दिलाया भरोसा

कपड़ों और शारीरिक निशानों से पहचान के प्रयास
मृतक की लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है। उसका रंग गोरा और शरीर दुबला-पतला है। ठुड्डी पर हल्की दाढ़ी और चेहरे पर हल्की मूंछ है। बाल भूरे और कर्ली हैं। नाक खड़ी और गाल पिचके हुए हैं। उसके बाएं हाथ की कलाई के ऊपर दो काले तिल हैं, जिन्हें पहचान के महत्वपूर्ण निशान माना जा रहा है। मृतक ने डार्क स्लेटी रंग की नई फुल शर्ट, ब्लू जींस, ग्रे कपड़े का बेल्ट और बेल्ट वाली चप्पल पहन रखी थी। पुलिस ने युवक के हुलिए, कपड़ों और पहचान संबंधी निशानों की जानकारी आसपास के थाना क्षेत्रों में भी साझा की है, ताकि उसकी पहचान जल्द हो सके।

पहचान होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील

विज्ञापन

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस हुलिए के युवक को पहचानता है या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी रखता है तो तत्काल रातीबड़ थाना अथवा मर्ग जांचकर्ता एएसआई नंदकिशोर दुबे से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होने के बाद उसकी मौत से जुड़े मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें