कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एक दिन पहले गंगा स्नान पर दिए गए बयान को लेकर मंगलवार को भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान से देश भर में सियासी जंग छिड़ गई है। दरअसल सोमवार को भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस ने "जय भीम, जय बापू, जय संविधान" रैली आयोजित की। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है? क्या इससे खाना मिलता है। इस बीजेपी ने कड़ी प्रक्रिया रही है। मंगलवार को भोपाल में र बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही भोपाल में भी युवा मोर्चा ने पूतला फूंका।
विज्ञापन
यह था खड़गे का पूरा बयान
महू में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है? क्या इससे खाना मिलता है? उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की धार्मिक आस्था का अपमान नहीं करना चाहते और अगर किसी को दुख हुआ हो, तो माफी मांगते हैं। खड़गे ने आगे कहा कि जब बच्चा भूखा मर रहा है, स्कूल नहीं जा रहा, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही, तब कुछ लोग हजारों रुपए खर्च कर के प्रतियोगिताओं में डुबकी लगाते हैं। जब तक टीवी पर अच्छा दृश्य नहीं आता, तब तक ये लोग डुबकी मारते रहते हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं हो सकती।'