फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल नगर निगम की महीने में 1 करोड़ बचाने की तैयारी,खरीदेंगे 200 कचरा संग्रहण की ईवी गाड़ियां, 50 करें

Sat, 17 May 2025 07:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बीएमसी अपने कचरा संग्रहण गाड़ियों को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में बदलने की तैयारी में है। निगम 250 नए ईवी खरीदने की योजना बना रहा है, जिसमें 200 मिनी कचरा संग्रहण वाहन और आधिकारियों के उपयोग के लिए 50 इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं।
विज्ञापन
कचरा संग्रहण वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार घाटे में चल रहा भोपाल नगर निगम अब निगम का पैसा बचाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग कर रहा है। बीएमसी अपने कचरा संग्रहण गाड़ियों को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में बदलने की तैयारी में है। निगम 250 नए ईवी खरीदने की योजना बना रहा है, जिसमें 200 मिनी कचरा संग्रहण वाहन और आधिकारियों के उपयोग के लिए 50 इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। इन गाड़ियों के आने के बाद निगम का हर महीन लगभग एक करोड़ रुपए की बचत होगी।
विज्ञापन


वर्तमान 435 वाहन संचालित करता है निगम
बीएमसी के परिवहन विभाग के अनुसार, वर्तमान में निगम कचरा संग्रहण और सफाई के लिए कुल 435 वाहन संचालित करता है, जिसमें 290 से अधिक सीएनजी और 140 डीजल से चलने वाले वाहन शामिल हैं। हालांकि, नगरीय प्रशासन और आवास विभाग द्वारा वर्ष 2023 के अंत तक जारी किए गए निर्देश में प्रदूषण को कम करने और परिचालन लागत में कटौती करने के लिए नगर निकायों में धीरे-धीरे ईवी में बदलाव का आदेश दिया गया है।

गौरतलब है कि अब तक, बीएमसी डीजल वाहनों को सीएनजी में परिवर्तित कर रही थी और उसने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (यूएनआईडीओ) से अनुदान के तहत 295 सीएनजी वाहन खरीदे थे।  पिछले साल 125 नए सीएनजी वाहन भी खरीदे गए थे। लेकिन नई नीति के प्रभावी होने के साथ, भविष्य में वाहन खरीद में केवल ईवी को प्राथमिकता दी जाएगी। संशोधित एमपी इलेक्ट्रिक वाहन नीति अब नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना अनिवार्य बनाती है। नीतिगत बदलाव से वायु प्रदूषण में कमी आने, सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार और शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिरता में वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मंत्री शाह और डिप्टी सीएम के बयान को लेकर पूर्व सैनिकों ने जताया विरोध, सड़को पर उतरने की दी चेतावनी


पर्यावरण और राजकोषीय बचत के लिए अच्छा
मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) के सदस्य राजेश हिंगोरानी ने बताया कि यह बदलाबव पर्यावरण और राजकोषीय बचत के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा है कि बीएमसी अब केवल इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेगी, जिसमें कचरा वाहक भी शामिल हैं, ताकि पर्यावरण और ईंधन खर्च दोनों को बचाया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हिंदू ने नाम बदलकर मुस्लिम युवती को फंसाया, दुष्कर्म कर धर्म बदलने का दबाव बनाया; मप्र का ऐसा पहला मामला


महीने में एक करोड़ का होगा फायदा
बीएमसी परिवहन अधिकारियों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने से काफी बचत होगी उन्होने बताया कि चूंकि डीजल वाहनों की लागत लगभग 1,000 रुपये प्रतिदिन और सीएनजी वाहनों की लागत लगभग 400 रुपये है, इसलिए ईवी की लागत केवल 50 से 100 रुपये प्रतिदिन होगी। ईवी वाहनों का उपयोग करके निगम प्रति वाहन औसतन 700 से 800 रुपये प्रतिदिन बचा सकता है, जिससे लगभग 1 करोड़ रुपये की मासिक बचत होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें