फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: CA ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट की जॉब करने वाली बीकॉम छात्रा ने लगाई फांसी, नहीं हो सका आत्महत्या का खुलासा

Wed, 09 Apr 2025 09:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: सीए ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट की जॉब करने वाली बी.कॉम छात्रा ने फांसी लगा ली। फिलहाल, छात्रा के आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
आत्महत्या (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के गौतमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली बीकॉम की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा एक सीए के ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट का कार्य करती थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस छात्रा के मोबाइल को जांच में लिया है।

विज्ञापन


गौतमनगर थाना पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय निशा कुशवाह पुत्री स्वर्गीय विजय कुशवाह रिसालदार कॉलोनी में रहती थी। मंगलवार रात वह अपने कमरे में थी, लेकिन कुछ देर बाद निकल आई। इसके बाद वह नहीं दिखी तो मां ने कुछ देर बाद निशा को आवाज दी। कोई उत्तर नहीं मिलने पर मां ने निशा की तलाश की, तलाश करते हुए जब मां स्टोर रूम में पहुंची तो देखा कि बेटी फंदे पर लटकी हुई है।

यह भी पढ़ें: ठगों ने आयुष विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर निकाली सरकारी नौकरियों की भर्ती, लाखों ठगे, केस दर्ज 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब परिजनों के बयान दर्ज करेगी। 

यह भी पढ़ें: चपरासी ने जांची विश्वविद्यालय की परीक्षा कॉपियां, दो प्राध्यापक निलंबित, वीडियो वायरल होने पर एक्शन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें