फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: बच्चों को मुफ्त शिक्षा और 20 लाख का लालच देकर धर्मांतरण का प्रयास, तीन महिलाओं पर एफआईआर

Mon, 15 Jul 2024 11:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रविवार को शिवनगर बस्ती में तीन महिलाएं घर-घर जाकर संपर्क कर बच्चों को अच्छी शिक्षा मुफ्त में दिलाने और लोगों को पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रही थीं। महिलाओं के पास ईसाई धर्म का सहित्य और कुछ आपत्तिजनक साहित्य भी थे। 
विज्ञापन
पिपलानी थाना इलाके में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित आनंद नगर के शिव नगर में तीन महिलाओं द्वारा गरीब बस्ती में लोगों को उनके बच्चों की अच्छी शिक्षा और पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ धर्मांतरण के प्रयास का मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पिपलानी पुलिस के अनुसार शिव नगर में रहने वाले धनवीर सिंह ठाकुर ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि मैरी बस्तवाल, मैरी मसीह एवं सुमन मसीह रविवार को शिवनगर बस्ती में घर-घर जाकर संपर्क कर बच्चों को अच्छी शिक्षा मुफ्त में दिलाने और लोगों को पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रही थीं। महिलाओं के पास ईसाई धर्म का सहित्य और कुछ आपत्तिजनक साहित्य भी थे। तीनों महिलाओं रोग, बीमारी, परेशानी और आर्थिक तंगी से बचने के लिए ईसाई प्रार्थना करने का भी प्रलोभन दे रही थीं। इसके साथ ही ईसाई धर्म अपनाने पर प्रति परिवार 20 लाख रुपए देने का भी प्रलोभन दे रही थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों महिलाओं के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्जकर हिरासत में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है। धनवीर बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं और आनंद नगर चौकी के पास दुकान चलाते हैं। तीनों महिलाएं भोपाल की रहने वाली हैं। दो महिलाएं कुछ वर्ष पहले धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें