फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: झुग्गी में सिर्फ एक बल्ब और 13 हजार का आया बिल, ऐसे सुलझी बड़ी समस्या

Wed, 30 Dec 2020 05:55 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल: बिल की जांच करते ऊर्जा मंत्री प्रद्मुम्न सिंह तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली कर्मचारियों की लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, अरेरा हिल्स के पास मंत्रालय से सटी भीमनगर बस्ती है। यहां एक झुग्गी में रहने वाली महिला को 13 हजार रुपये का बिजली बिल मिला, जिससे वह हैरान रह गई, क्योंकि उसकी झुग्गी में सिर्फ एक बल्ब ही जलता है। पीड़िता ने मामले की जानकारी ऊर्जा मंत्री को दी, जिसके बाद मामला सुलझ सका। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के अफसरों को फटकार भी लगाई।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, भीमनगर बस्ती की झुग्गी नंबर 92 में निर्मला बाई रहती हैं। उन्होंने करीब दो महीने पहले बिजली का नया मीटर लगवाया था। इसके बाद उन्हें इस महीने 13 हजार 731 रुपये का बिल मिला, जिसे देखकर वह चौंक गईं। 

मंत्री जी को दी जानकारी

बताया जा रहा है कि बिजली का बिल लेकर निर्मला शिवाजी नगर में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्मुम्न सिंह तोमर के बंगले पर पहुंच गईं। उन्होंने मंत्री जी को बिल दिखाया और कहा कि मेरे घर में सिर्फ एक बल्ब जलता है। टीवी, फ्रिज और कूलर कुछ भी नहीं है। दो महीने पहले नया मीटर लगवाया था और अब 13 हजार 731 रुपये का बिल आया है।
विज्ञापन

ऐसे हुआ समस्या का समाधान

पीड़िता की बात सुनकर ऊर्जा मंत्री भी हैरान रह गए। उन्होंने महिला को अपने साथ कार में बैठाया और भीमनगर स्थित उसके घर पहुंच गए। उन्होंने बिजली कंपनी के जहांगीराबाद जोन के मैनेजर अमित राय को मौके पर बुला लिया। मंत्री ने बिल से जुड़े कई सवाल पूछे, लेकिन मैनेजर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद बिल दुरुस्त किया गया, जो महज 212 रुपये का बना। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें