फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: MPPSC परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप,दिग्विजय ने CM को लिखा पत्र बोले-इंटरव्यू में दिए जा रहे मनमानी नंबर

Tue, 11 Feb 2025 07:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह ने MPPSCद्वारा आयोजित परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि आयोग द्वारा साक्षात्कार में मनमाने तरीके से अंक दिए जा रहे हैं। प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा है कि आयोग द्वारा साक्षात्कार में मनमाने तरीके से अंक दिए जा रहे हैं, जिससे प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजनेता और अफसरों के बच्चों को दे रहे अधिक नंबर
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा में टॉप करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में कम अंक दिए जा रहे हैं, जबकि राजनेताओं और अफसरों के बच्चों और परिचितों को अधिक अंक देकर उच्च पदों पर नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा है कि यह घोटाला न केवल प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, बल्कि यह मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठा को भी धूमिल कर रहा है।

निष्पक्ष जांच की मांग
दिग्विजय सिंह ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यरत न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग गठित किया जाए। उन्होंने कहा है कि यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो परीक्षा को निरस्त कर पुनः आयोजित किया जाना चाहिए।इस मामले में दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से हस्तक्षेप करने और इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें