प्रदेश के तापमान में लगातार गिराव देखने को मिल रही जहां अभी तक पचमढ़ी का ताममान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा था वहीं अब दूसरे शहरों का तापमान भी तेजी से गिरने लागा है। अमरकंटक (अनूपपुर) का तापमान 9.2 डिग्री तक लुढ़क गया है। पचमढ़ी में 8 डिग्री और भोपाल का 14 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार सुबह ग्वालियर में घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 500 से 1 हजार मीटर तक दर्ज की गई। भोपाल, दतिया, भिंड, मुरैना, निवाड़ी में भी कोहरे का असर देखने को मिला।
पारे में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी शुरू हो गई है। जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में भी आएंगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में पारे में और भी गिरावट हो सकती है। अभी दिन का तापमान औसत 2 डिग्री लुढ़क गया है। वहीं, 15 से अधिक शहरों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है।
प्रदेश प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
सोमवार-मंगलवार की रात बैतूल में 12.5 डिग्री, धार में 14.8 डिग्री, गुना में 13.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 15.9 डिग्री, खंडवा में 13 डिग्री, खरगोन में 13.2 डिग्री, रायसेन में 14.8 डिग्री, राजगढ़ में 12.4 डिग्री, रतलाम में 15 डिग्री, छिंदवाड़ा में 12.2 डिग्री, खजुराहो में 14.2 डिग्री, मंडला में 10.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 14.4 डिग्री, नौगांव में 12.1 डिग्री, रीवा में 13.5 डिग्री, सिवनी में 14.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 14 डिग्री, उमरिया में 11.2 डिग्री और बालाघाट में तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया।
प्रदेश 5 न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर तापमान
पचमढ़ी 8.0
अमरकंटक 9.2
मंडला 10.4
शहडोल 10.7
उमरिया 11.2
नवंबर के आखिरी हफ्ते में कोल्ड वेव हो सकती है शुरू
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अभी प्रशांत महासागर में अलनीनो और ला नीना की स्थिति सामान्य बनी हुई है। संभावना है कि नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में कोल्ड वेव शुरू हो सकती है। वहीं, दिसंबर में पारा नीचे जा सकता है। पचमढ़ी में नवंबर महीने की रातें सबसे सर्द रही हैं। पिछली 4 रातों से यहां पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम ही है। बीते कुछ सालों के दौरान देखने को मिला है कि नवंबर में दिन के समय गर्मी रहती है जबकि शाम होते ही सर्दी शुरू हो जाती है।