फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: संगठन सृजन की बैठक में मारपीट करने वाले नेताओं पर गिरेगी गाज, PCC चीफ बोले-अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

Wed, 18 Jun 2025 07:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में आयोजित कांग्रेस की संगठन सृजन की बैठक में दो गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामले में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में गुटबाजी और अनुशासनहीनता देखने को मिली है। भोपाल में आयोजित संगठन सृजन की बैठक में दो गुट के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। मामले में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने साफ कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मारपीट करने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी। इधर, प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेता विश्वास सारंग ने तंज करते हुए कहा है कि कांग्रेस में गुंडों का सृजन हो रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को भोपाल के एक रेस्टॉरेंट में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक चल रही थी। मध्य विधानसभा की बैठक में एआईसीसी की पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर समेत कई नेता मौजूद थे। इसी दौरान उपस्थिति दर्ज करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और कांग्रेस नेता साजिद अली के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे से गाली गलौज करने लगे और मारपीट करने लगे। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो अनुशासनहीनता करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें, कांग्रेस में अनुशासनहीनता का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल में ई-रिक्शा संचालन लिए बनेगी पॉलिसी, जगह-जगह लग रहा जाम,सांसद ने कलेक्टर,कमिश्नर के साथ की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


लात घूंसे कांग्रेस की नीति रीति : सारंग
कांग्रेस के संगठन से सृजन कार्यक्रम में मारपीट का मामले में मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में गुंडों का सृजन हो रहा है। गुंडे गिरोह में कांग्रेस बंटी हुई है। बाहर से आने वाले नेताओं ने भोपाल में कांग्रेस के गुंडों की गुंडागर्दी देखी है। भोपाल में सृजन कार्यक्रम के दौरान महिला नेता को शर्मिंदा होना पड़ा। बैठक के दौरान लात घूंसे चले यही कांग्रेस की रीति नीति है और यही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का चरित्र है। सब नेता अपने गुटों के कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष बनाने में जुटे हुए हैं। आपस में गुटबाजी ही कांग्रेस का चरित्र है। कांग्रेस में कोई लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं बची है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें