फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: NSUI कार्यकर्ताओं पर हो सकती है कार्रवाई,राहुल की सभा में दिखाई अनुशासनहीनता,दिग्विजय ने लगाई थी फटकार

Tue, 28 Jan 2025 08:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महू में आयोजित लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता उनके लिए बड़ी समस्या बन सकती है। जल्द ही अनुशासनहीनता मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के महू में आयोजित लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता उनके लिए बड़ी समस्या बन सकती है। दरअसल महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थे इसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई। जानकारी के अनुसार हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं कि जल्द रिमांड होने वाली है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे पर भी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल इस दौरान आशुतोष चौक से भी सभा में मौजूद रहे और वह इन कार्यकर्ताओं को रोक नहीं पाए। जानकारी के अनुसार जल्द ही अनुशासनहीनता मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दरअसल, महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता खुलकर सामने आई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच से इन कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई और उनकी हरकतों पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ता झंडे लेकर मंच के सामने खड़े हो गए, जिससे व्यवस्था बिगड़ने लगी। बार-बार उन्हें शांति बनाए रखने और झंडे नीचे करने की हिदायत दी गई। यहां तक कि NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी मंच से अपील की, लेकिन कार्यकर्ता किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।

दिग्विजय सिंह बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष की नहीं सुन रहे हो
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरे आप लोग सुनो NSUI के लड़कों तुरंत झंडा नीचे करो। आप क्या कर रहे हैं? आप NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात नहीं सुन रहे, पूर्व अध्यक्ष की बात नहीं सुन रहे। आप किस पार्टी के हो? चौकसे कहां पर है? ये क्या तरीका है, मीटिंग बिगाड़ने आए हो तुम लोग उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि कार्यक्रम की गरिमा को बनाए रखें, जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा का उद्देश्य बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाना और संविधान की रक्षा का संकल्प लेना था। लेकिन इस तरह की अनुशासनहीनता से कार्यक्रम की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए। एनएसयूआई के झंडे और नारों से माहौल बिगड़ता देख आयोजकों को कई बार हस्तक्षेप करना पड़ा।दिग्विजय सिंह के अलावा अन्य नेताओं ने भी शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन NSUI के कार्यकर्ता अनुशासनहीनता से बाज नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें