फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: तिरंगा लेकर टॉवर पर चढ़ा युवक, इन बॉलीवुड एक्टर्स पर कार्रवाई की कर रहा मांग

Wed, 20 Sep 2023 08:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एक युवक अपनी 11 मांगों को लेकर भोपाल के बिजी रहने वाले ज्योति टाकीज सर्कल स्थित टॉवर पर चढ़ गया। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा। 
विज्ञापन
भोपाल में तिरंगा लेकर टॉवर पर चढ़ा युवक। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के ज्योति टॉकीज चौराहे पर आज उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक तिरंगा झंडा लेकर टॉवर पर चढ़ गया। बाद में उसे एमपी नगर पुलिस ने समझाइश के बाद जेसे तेसे नीचे उतारा। युवक के नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गई। 
विज्ञापन


युवक बॉलीवुड एक्टर शाहरुख, सलमान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह जैसे तमाम अभिनेताओं पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहा था, जो तंबाकू, शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का विज्ञापन करते हैं। 

दरअसल, राजधानी के इस व्यस्ततम चौराहे पर यह ड्रामा करीब डेढ़ घंटे चला। जब अर्जुन आर्य नाम का ये 29 वर्षीय युवक शाम करीब 5 बजे टॉवर पर चढ़ गया। युवक ऊपर से अपनी मांगों के संबंध में पेंपलेट्स फेंकने लगा। इन पेंपलेट्स में सरकार से 11 मांगें की गई थीं। युवक को खुद को समाज सेवी बता रहा था। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब राजधानी भोपाल में कोई युवक इस तरह से टॉवर पर चढ़ गया हो। इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब शासन प्रशासन से पीड़ित होकर लोग टावर पर चढ़ गए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ये मांगें रखी सामने 
आर्यन आर्य उर्फ जज्जाल साहब पुत्र आर्यन जज्जाल साहब नाम बताने वाले इस युवक ने ऊपर से पेंपलेट्स फेंके। इनमें 11 मांगें लिखीं थीं। इसकी मांग थी कि भारतीय पुलिस की ड्यूटी 8 घंटे की शिफ्ट की जाए और 10000 रुपये मासिक वेतन बढ़ाया जाए। पुलिस को 52 वर्ष की उम्र में रिटायर किया जाए। नगर निगम में काम करने वाले मजदूरों को नियमित किया जाए। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। शिक्षा नीति में बदलाव किया जाए। इंडस्ट्रीज कंपनी में काम करने वाले मजदूरों की मासिक आय 30000 रुपये की जाए और मजदूरी 1000 रुपये प्रतिदिन मिले। मिलावटखोरों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़े कानून बनाए जाएं। बाल शोषण एवं दुष्कर्मियों के मामले फास्ट कोर्ट में निपटाए जाएं। प्राइवेट कॉलेज एवं स्कूलों में प्रत्येक छात्र-छात्राओं की वार्षिक फीस 10000 रुपये की जाए। कॉपी किताबें मुफ्त दी जाएं। भारतीय आर्मी ऑफिसर का वेतन 10000 रुपये बढ़ाया जाए।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें