फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: राष्ट्रीय महिला आयोग की तीन सदस्यीय टीम 3 से 5 मई करेगी भोपाल का दौरा, लव जिहाद मामले में करेगी जांच

Wed, 30 Apr 2025 02:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Love Jihad: भोपाल के निजी कॉलेज में छात्राओं से दुष्कर्म और लव जिहाद के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने 3 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। टीम 3 से 5 मई तक भोपाल पहुंच कर जांच करेगी।

 
विज्ञापन
SOCIAL MEDIA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन




राजधानी भोपाल के एक निजी कॉलेज में लव जिहाद का मामला सामने आया है। इसमें पहले कॉलेज की एक छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया गया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद उसी अश्लील वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर पीड़िता पर दबाव बनाया गया और उसे ब्लैकमेल किया गया। पीड़िता पर यह भी दबाव बनाया गया कि वह अपनी दोस्तों से भी ये सब करवाए। अब तब पांच पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं। मामले पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें से 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, एक अन्य की तलाश जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद आरोपियों और इनको संरक्षण देने वालो पर कड़ी कार्यवाही की मांग जोर-शोर से उठने लगी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एआईसीसी का नाम बताकर कांग्रेस नेत्रियों को पद देने का लालच, अभद्र भाषा में की बातचीत, पार्टी का अलर्ट

विज्ञापन

मामले में भोपाल के तीन अलग-अलग थानों में केस भी दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, छात्रों के इस में शामिल आरोपी पहले तो युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते थे, फिर उनके साथ अवैध संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उनकी सहेलियों से दोस्ती कराने और उनसे भी यही सब कराने पर मजबूर करते थे। इस मामले में शामिल दो आरोपी कोलकाता रहते हैं, सभी आरोपी विशेष धर्म से आते हैं, जबकि पीड़िता हिंदू है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें