फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: रक्षाबंधन से पहले भोपाल में 316 किलो मावा-मिल्क केक जब्त, नागपुर से बस के जरिए पहुंचा, 78 हजार का माल

Mon, 24 Aug 2026 03:32 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

रक्षाबंधन से पहले भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आईएसबीटी और नादरा बस स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए 316 किलो मावा और मिल्क केक जब्त किया। नागपुर से बस के जरिए आया 150 किलो मावा और 166 किलो मिल्क केक गुणवत्ता को लेकर संदिग्ध मिलने पर रोका गया। जब्त माल की कीमत करीब 78 हजार रुपए है। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जप्त मावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन से पहले भोपाल में मिलावटी और संदिग्ध खाद्य सामग्री के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने आईएसबीटी और नादरा बस स्टैंड पर सघन जांच के दौरान बाहर से बसों के जरिए भोपाल लाए जा रहे 316 किलो मावा और मिल्क केक को जब्त किया है। जब्त माल की अनुमानित कीमत 78 हजार रुपए बताई गई है।
विज्ञापन


नागपुर से बस के जरिए भोपाल पहुंचा मावा-मिल्क केक
नादरा बस स्टैंड पर जांच के दौरान नागपुर की ओर से भोपाल लाए जा रहे मावा और मिल्क केक की जांच की गई। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर टीम ने पूरा माल जब्त कर लिया और उसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच में 150 किलो मावा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए है। इसकी बुकिंग भोपाल की अरीहंत डेयरी के नाम पर की गई थी। वहीं 166 किलो मिल्क केक भी जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 33 हजार रुपए है और बुकिंग भोपाल की सब्जी मंडी स्थित लवली स्वीट्स के नाम पर मिली।

यह भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती पदवृद्धि पर अड़े अभ्यर्थीः 4 दिन से अन्य-जल छोड़ कर बैठे नरेंद्र की हालत बिगड़ी, बोले तड़प रहे
विज्ञापन



अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार
विभाग ने जब्त मावा और मिल्क केक के नमूने खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। अब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि खाद्य सामग्री में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी खामी थी या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी पर मानसूनी सिस्टम मेहरबान: 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 27 अगस्त तक थमेगा नहीं दौर

त्योहारी सीजन में मिठाई-मावा पर निगरानी बढ़ी
रक्षाबंधन के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू होने को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मावा, मिल्क केक, मिठाई, घी, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की जांच तेज कर दी है। खास तौर पर दूसरे शहरों से परिवहन के जरिए भोपाल पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों पर नजर रखी जा रही है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे खाद्य सामग्री विश्वसनीय और वैध खाद्य पंजीयन या लाइसेंस वाले प्रतिष्ठानों से ही खरीदें। संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर विभाग को तत्काल सूचना देने की अपील भी की गई है। रक्षाबंधन से पहले हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि बाहर से भोपाल आने वाले मावा और मिठाई उत्पाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी के घेरे में हैं।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें