मध्य प्रदेश की कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी है पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे राउंड की प्रक्रिया चल रही है। खास बात यह है कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष यूजी और पीजी में ज्यादा विद्यार्थी रुचि दिखा रहे हैं। सत्र 2025-26 के लिए अब तक कुल 5.15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग दो लाख अधिक है। वहीं, अब तक कुल 1.33 लाख छात्रों ने कॉलेजों में प्रवेश भी ले लिया है, जो पिछले वर्ष के पहले चरण की तुलना में करीब 17 हजार अधिक है।
प्रवेश संख्या में हुई बढ़ोतरी
पिछले साल की अपेक्षा सभी पाठ्यक्रम के पहले चरण में प्रवेश संख्या में करीब 17 हजार की बढ़ोतरी हुई है। दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब 1 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें यूजी में करीब 55 हजार व पीजी में 23 हजार और एनसीटीई में करीब 20 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।
यह भी पढ़ें-5वीं और 8वीं पुन: परीक्षाओं के परिणाम जारी, 5वीं में 79.63%, 8वीं में 74.98% विद्यार्थी पास
प्रवेश का आंकड़ा
यूजीः पंजीयन- 5,54,901 आवंटन-1,51,878, प्रवेश-90 हजार
पीजीः पंजीयन-1,94,825, आवंटन-47,150, प्रवेश-30 हजार