फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में दर्दनाक हादसा: रेंटल बुलेट लेकर दोस्तों के संग घूमने निकला था छात्र, अनियंत्रित होकर फिसला, हुई मौत

Sat, 21 Nov 2026 09:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दोस्तों के साथ घूमने निकले MANIT के प्रथम वर्ष के छात्र आर्थव नागर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुरानी जेल पहाड़ी पर रेंटल बुलेट फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में पीछे बैठी उसकी महिला मित्र भी घायल हुई।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोस्तों के साथ रात में घूमने निकले मैनिट के 19 वर्षीय छात्र आर्थव नागर की जिंदगी पुरानी जेल पहाड़ी में हुए सड़क हादसे में खत्म हो गई। रेंटल बुलेट पर सवार आर्थव घाटी उतरते समय बाइक से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर फिसलते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पीछे बैठी उसकी महिला मित्र भी घायल हो गई। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती आर्थव ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी साल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए भोपाल आए आर्थव की मौत की खबर से देवास में उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन


हॉस्टल से दोस्तों के साथ निकला था घूमने
जानकारी के मुताबिक आर्थव नागर पिता संजीव नागर मूल रूप से देवास का रहने वाला था। उसने इसी साल मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह हॉस्टल से रेंटल बुलेट लेकर दोस्तों के साथ घूमने निकला था और पुरानी जेल घाटी उतरते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई।

ये भी पढ़ें: खरगोन: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, गांव में मातम पसरा
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में आई गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में आर्थव के सिर में गंभीर चोट आई। बाइक पर पीछे बैठी उसकी महिला मित्र भी घायल हो गई। घटना के बाद आर्थव को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बंसल अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। आर्थव के चाचा संदेश नागर के मुताबिक वह इसी साल उच्च शिक्षा के लिए भोपाल आया था। उसके पिता देवास में खेती करते हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भोपाल पहुंचे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें