फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल मैनिट के 14 प्रोफेसर वर्ल्ड के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट

Wed, 24 Sep 2025 07:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मैनिट भोपाल के 14 प्रोफेसरों को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी वर्ल्ड्स टॉप 2% साइंटिस्ट्स की सूची में शामिल किया गया है। मैनिट के निदेशक ने कहा है कि यह उपलब्धि वैश्विक चुनौतियों को शोध और नवाचार के माध्यम से हल करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन
मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) भोपाल के 14 प्रोफेसरों को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी वर्ल्ड्स टॉप 2% साइंटिस्ट्स की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची स्कोपस डेटाबेस के आधार पर रिसर्च प्रकाशनों के प्रभाव, सिटेशन इंडिकेटर और ग्लोबल योगदान को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।
विज्ञापन


उत्कृष्ट शोध संस्कृति और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण
मैनिट के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ला ने कहा है कि यह उपलब्धि वैश्विक चुनौतियों को शोध और नवाचार के माध्यम से हल करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। उन्होने कहा है कि यह हमारे संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित संस्था द्वारा हमारे 14 फैकल्टी मेंबर्स का चयन हमारे यहां की उत्कृष्ट शोध संस्कृति और अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सीएम बोले-हमारी सेना हो या खिलाड़ी पाकिस्तान को हमेशा धोया
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी योगदान
शुक्ला ने कहा है कि यह उपलब्धि न केवल फैकल्टी की व्यक्तिगत उपलब्धि को मान्यता देती है, बल्कि मैनिट को देश के अग्रणी तकनीकी संस्थानों की श्रेणी में और मजबूत स्थान दिलाती है। प्रोफेसरों ने अपने शोध से न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में भी हो सकती है इंदौर जैसी घटना,1200 से ज्यादा मकान जर्जर, नोटिस के 4 माह बाद भी नहीं हुए खाली


मैनिट के 14 प्रोफेसरों की लिस्ट

1- आलोक मित्तल
2- ज्योति मित्तल
3- वरुण बजाज
4- तिकेन्द्र नाथ वर्मा
5- विजय भास्कर सेमवाल
6- गौरव द्विवेदी
7- आर. डी. जिल्टे
8- फोज़िया ज़ेड. हक़
9- पीयूष कुमार पटेल
10- राजेश पुरोहित
11- शैलेन्द्र कुमार जैन
12- प्रशांत वी. बरेदार
13- आर. के. नायक
14- सुन्दरमूर्ति एस. सुरेश



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें