फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र से हटेगा 10 किलोमीटर का अतिक्रमण, कलेक्टर ने स्कूल और गौशाला का किया निरीक्षण

Tue, 05 Aug 2025 07:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को तहसील हुजूर की ग्राम पंचायत मुगालिया छाप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रातीबड़ से मुगालिया छाप तक के मार्ग के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
स्कूल का निरीक्षण करते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को तहसील हुजूर की ग्राम पंचायत मुगालिया छाप का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान शासकीय हाई सेकेंडरी विद्यालय, गौशाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रातीबड़ से मुगालिया छाप तक के मार्ग के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इस दौरान एसडीएम विनोद सोनकिया मौजूद रहे। कलेक्टर ने स्कूल बच्चों से पढ़ाई के बारे में भी पूछा। कहा कि समझ में आ रहा है कि नहीं? इस पर बच्चों ने हां में जवाब दिया।
विज्ञापन



जर्जर भवन में ना लगाएं क्लास
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने शासकीय हाई सेकंडरी स्कूल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में किसी भी जर्जर कक्षा में शिक्षण कार्य न किया जाए। प्राचार्य ने जानकारी दी कि स्कूल बिल्डिंग में कोई भी कक्षा जर्जर नहीं है। सभी कक्षाएं पक्के और सुरक्षित भवनों में संचालित हो रही हैं। कलेक्टर ने जर्जर हिस्से में कक्षा न लगाने और 15 दिन में मरम्मत कराने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में पंप संचालक बगैर हेलमेट दे रहे पेट्रोल, अब CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग देखकर होगी सख्त कार्रवाई


निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें
कलेक्टर ने मुगालिया छाप में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ शिवानी मिश्रा को निर्देश दिए कि गोशाला का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-रक्षाबंधन पर रानी कमलापति से रीवा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन,वेटिंग से मिलेगी राहत
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें