फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाहा गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से समाज के भवन पर कब्जा करने का आरोप

Thu, 11 Dec 2025 08:23 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाहा को कुशवाहा समाज के भवन पर फर्जी दस्तावेजों से कब्जा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। मामला 15 साल पुराने कब्जे से जुड़ा है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाहा को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टीटी नगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में यह गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन


टीटी नगर थाना क्षेत्र में तुलसी नगर में स्थित अंजलि कॉम्प्लेक्स स्थित कुशवाहा समाज के भवन को हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज बनाए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर भगत सिंह कुशवाहा भवन के कार्यालय और गर्ल्स हॉस्टल में 15 साल से कब्जा किए हुए थे। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल भानपुर के बेटे सीताराम कुशवाहा और मोहन कुशवाहा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कुशवाहा समाज को आवंटित भवन पर कब्जा किया और इसे निजी संपत्ति की तरह उपयोग कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद भाजपा ने उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हटा दिया था। हटाने की यह कार्रवाई वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले की गई थी। भाजपा द्वारा पद से हटाए जाने के बाद ही उन पर टीटी नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें- सायबर ठगों को बैंक खाते किराए पर देने वालों को बंधक बनाकर पीटा, जानिए किसने और क्यों की मारपीट?
विज्ञापन


रिमांड पर ले रही पुलिस
टीटी नगर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज बनाने का प्रकरण समाज के लोगों ने ही दर्ज कराया था। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। भगत सिंह पर फर्जी दस्तावेज से कुशवाहा समाज के भवन में कब्जा कर करीब 15 साल तक अपना कार्यालय और महिला छात्रावास संचालित कर पैसे अपने पास रखने के आरोप हैं। समाज का पदाधिकारी बनने के बाद भगत सिंह कुशवाहा ने फर्जी दस्तावेज से वर्ष 2026 तक के लिए समाज के भवन को नाम मात्र के किराए पर अपने नाम से लेकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा झाड़ चुकी है पल्ला
धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होने के बाद ही तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था कि भाजपा ने उन्हें स्वास्थ्य कारणों से पद से हटाया है। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया है। हालांकि वर्ष 2024 में भाजपा द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में भगत सिंह कुशवाह पार्टी के सदस्य बने या नहीं, यह भाजपा के नेता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें